कटनी में भीषण सड़क हादसा: जिला जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की दर्दनाक मौत, पंछी ढाबा के पास कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंछी ढाबा के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कटनी जिला जेल में पदस्थ मुख्य प्रहरी (प्रधान आरक्षक) राजभान दुबे की असमय मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद बाइक सवार प्रहरी उछलकर सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटते समय हुआ हादसाकटनी जिला जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य प्रहरी राजभान दुबे अवकाश पर अपने गृह/निजी काम से सिहोरा गए हुए थे। सोमवार सुबह लगभग 10:15 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से सिहोरा से कटनी वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंछी ढाबा के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज कि उछलकर डिवाइडर पर गिरेप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगते ही राजभान दुबे बाइक समेत कई फीट हवा में उछले और सीधे सीमेंटेड डिवाइडर से जा टकराए। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अत्यधिक गंभीर चोटें आने और अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं।जिला अस्पताल में शव परीक्षण, विभाग में छाया मातमघटना के तुरंत बाद राहगीरों और निवार चौकी पुलिस की मदद से उन्हें शासकीय जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम (शव परीक्षण) की कार्रवाई की जा रही है।जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी सहित कटनी जेल विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को चिह्नित करने व मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!