आज़ाद समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

ग्वालियर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश की सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 दिसंबर 2025 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी (संस्थापक, भीमआर्मी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक प्रदेश प्रभारी मा. महेश चौधरी जी एवं संतोष आनंद जी (प्रदेश सह प्रभारी), भीमआर्मी प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनील बेरसिया जी, सुनिल अस्तेय वरिष्ठ नेता (संस्थापक सदस्य आसपा), सतेंद्र विद्रोही जी (प्रदेश अध्यक्ष आसपा), विनोद यादव जी (उपाध्यक्ष), पिंकी गुर्जर जी (प्रदेश सचिव) रामप्रीत गुर्जर (प्रदेश महासचिव) केशव यादव, राहुल वाल्मीकि, राजपाल जाटव जी एवं संचालन राय सिंह बौद्ध जी (प्रदेश महासचिव) ने कर मीटिंग प्रदेश पदाधिकारी गण एवं जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक दिवस की भव्य तैयारी के लिए आह्वान किया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन संवैधानिक, संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!