क्रांति गौड़ को मिलेगा एक करोड़ रुपए का पुरस्कार

क्रांति गौड़ को मिलेगा एक करोड़ रुपए का पुरस्कार — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी वर्ल्ड कप-2025 में ऐतिहासिक जीत पर टीम को बधाई दी है। उन्होंने मध्यप्रदेश की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को पहली बार महिला क्रिकेट विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रोत्साहन नीतियों के चलते बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!