बड़वारा थाना तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत  

बड़वारा थाना तेज रफ्तार वाली बाइक से किसान की मौत हो गई। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र में उमंग नगर के पास घटित हुआ। इस दुर्घटना में ग्राम परसेल निवासी किसान जगनलाल कुशवाहा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, जगनलाल कुशवाहा अपनी मोटर साइकिल से कटनी की ओर जा रहे थे।

दोपहर के लगभग 12 बजे, ग्राम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उमंग नगर के पास सड़क हादसा हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक मोटर साइकिल ने उनकी बाइक से टक्कर मार दी, जिससे जगनलाल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और धारा 106(1), धारा 281, और मोटर यान अधिनियम (1988) की धारा 184 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थानेदार ने एक्सट्रा एसपी के जालसाजी साइन कर लिये थे, परन्तु जांच के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

सागर: जिले के बहरोल थाना क्षेत्र की सेसई पुलिस चौकी में पदस्थ एक एएसआई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ता क्षर करना भारी पड़ा। उसे इस फर्जीवाड़ा के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। एएसपी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में उसे बर्खास्त किया गया है। जिले में इस प्रकार का यह दूसरा मामला है।

सेसई पुलिस चौकी प्रभारी रहे रामजी राजपूत ने करीब 7 माह पहले एएसपी डॉ. संजीव उइके के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए थे। मामला सामने आने के बाद एएसआई को पुलिस लाइन अटैच कर जांच प्रारंभ की गई थी। जांच के बाद डीआईजी ने हाल ही में एएसआई को बर्खास्त किया है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि करीब सात महीने पहले सेसई पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई रामजी राजपूत ने एक मामले में एकत्रित किए गए साक्ष्य एफएसएल भेजने के लिए पहले तो खुद ही ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की। एएसआई ने रिपोर्ट में एएसपी डॉ. संजीव उइके के हस्ताक्षर भी खुद कर दिए। ड्राफ्ट रिपोर्ट जब एएसपी डॉ. संजीव उइके के पास पहुंची तो रिपोर्ट में खुद के हस्ताक्षर देख एएसपी को संदेह हुआ। जांच की गई तो उन्हें पता चला कि इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में हस्ताक्षर उन्होंने नहीं किए।

इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की, जिसके बाद एएसआई को पहले चौकी से हटाकर लाइन अटैच किया गया। मामला की गहनता से जांच की गई। इसकी जांच सागर एएसपी लोकेश सिन्हा को सौंपी गई। जांच में हस्ताक्षर फर्जी साबित हुए। इसके पहले सागर के गोपालगंज थाना में इस तरह का मामला सामने आया था। यह मामला भी अभी विभागीय जांच में उलझा है और इसमें भी रिपोर्ट आना बाकी है।

कटनी कलेक्टर के आदेश के अनुसार, नियम उल्लंघन करने पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त की गईं हैं।

कटनी- कलेक्टर के आदेश पर कठोर कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज कलेक्टर के आदेश पर कठोर कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर 2 यात्री और 3 स्कूल बसें जब्त, परिवहन विभाग की कार्रवाई तेज। बिना परमिट, फिटनेस और लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देश के पालन में मंगलवार को परिवहन विभाग द्वारा कटनी-उमरिया और कटनी-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की गहरी जांच अभियान चलाया गया।

पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ हादसा, कई घायल, कई ट्रेनों के रूट बदले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई । मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मची हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । रेलवे और जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई, इसके बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ हादसा, कई घायल, कई ट्रेनों के रूट बदले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे का कारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है।

अनुराग पटेल द्वारा अपने खेत में जीआई की नंगी तार लगाने से फूल सिंह राजपूत को करंट लगने से फूल सिंह की हुईमौत 

अनुराग पटेल द्वारा अपने खेत में जीआई की नंगी तार लगाने से फूल सिंह राजपूत को करंट लगने से फूल सिंह की हुई मौत थाने मे मामला दर्ज, आरोपी हुआ गिरफ्तार कटनी :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.10.2025 को मृतक फूल सिंह पिता रामनरेश सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी सुनहरा थाना बड़वारा सुबह करीब 08 बजे अनुराग पटेल की खेत की मेड़ के पास मृतक को बिजली करंट लग गया जिससे फूल सिंह की मृत्यु हो गयी थी । सूचना पर थाना बड़वारा में मर्ग क्र. 87/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम की जाकर जांच की गई मर्ग सदर की जांच सउनि सतेन्द्र द्वारा की गई संपूर्ण जांच पर आरोपी अनुराग पटेल निवासी अमाड़ी द्वारा अपने खेत में जीआई की नंगी तार लगाने से फूल सिंह राजपूत को करंट लगने से फूल सिंह की मृत्यु हो गयी थी । जिससे खेत के मालिक अनुराग पटेल के विरुद्ध अपराध क्र. 532/25 धारा 105 बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी अनुराग पटेल निवासी अमाड़ी की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता तलास की जाकर आज दिनांक 03.11.2025 को आरोपी अनुराग पटेल पिता स्व. सरजू पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमाड़ी थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया ।

विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिhaiति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही ।

कटनी से खरीदी गई शराब की खेप के साथ रीवा की दो युवतियों पकड़ी गई

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

कटनी/रीवा। कटनी से खरीदी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रीवा की दो युवतियों के जरिए ट्रेन से तस्करी की जा रही थी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने मझगवां स्टेशन पर छापेमारी कर दोनों युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 175 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 36,750 रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र यादव और जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राय के नेतृत्व में की गई। टीम ने राजस्थान के सोगरिया से बिहार के दानापुर जा रही एक स्पेशल ट्रेन के एसी-2 कोच (H-1) में जांच की। जांच के दौरान बर्थ नंबर 8 और 9 पर बैठी दो युवतियों के बैग से शराब की बोतलें मिलीं।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि शराब की यह खेप कटनी से खरीदी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें यह माल कटनी में ही सप्लाई किया गया था और इसे प्रयागराज तक पहुंचाना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क कटनी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय शराब तस्करों से जुड़ा हो सकता है।

गिरफ्तार युवतियों की उम्र 23 और 24 वर्ष है। एक युवती रीवा शहर की निवासी है जबकि दूसरी गोविंदगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है।

रेलमार्ग से शराब तस्करी की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद और आरपीएफ कमांडेंट मुनव्वर खान ने पूरे रूट पर सघन जांच के निर्देश दिए थे।

दोनों युवतियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 5-5 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अब कटनी में सक्रिय शराब सप्लायरों और इस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कटनी में हुई जनसुनवाई — 41 शिकायतें दर्ज, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कटनी, 4 नवंबर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई का आयोजन आज पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, भूमि प्रकरण, धोखाधड़ी, महिला अपराध और आपसी मतभेद जैसी समस्याएं शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कुछ मामलों के अन्य विभागों से संबंधित होने पर आवेदकों को उचित विभागों से संपर्क करने की समझाइश भी दी गई।
इसी के साथ जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनीं और निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की।
पुलिस विभाग ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना

बड़वारा पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी, एक महिला सहित गिरफ्तार

कटनी। बड़वारा पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले एक महिला आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी अनुसार, घटना 28 जुलाई 2025 की है, जब ग्राम नन्हवारा सेझा निवासी फरियादी अमृत कोल पिता मोतीलाल कोल (उम्र 45 वर्ष) पर गांव के ही छोटा कोल, अंशुल कोल, गनी कोल और लाला बाई कोल ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में फरियादी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
इस घटना पर थाना बड़वारा में अप. क्र. 393/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

गिरफ्तारी की कार्रवाई
पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 3 नवंबर 2025 को आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटा उर्फ अविनाश कोल पिता लालाराम कोल (उम्र 31 वर्ष), अंशुल कोल पिता लालाराम कोल (उम्र 24 वर्ष) और लाला बाई कोल पति लालाराम कोल (उम्र 55 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम नन्हवारा सेझा थाना बड़वारा जिला कटनी के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

अग्रसेन महाराज पर अभद्र टिप्पणी साथ सिंधी समाज को मिला सभी समाज का समर्थन

कटनी में राजस्थान मारवाड़ी समाज के सैकड़ों सदस्यों ने एकजुट होकर महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी को सौंपा।

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज शहर में व्यापक आक्रोश देखा गया। स्थानीय समयानुसार सुबह से ही दिलबहार चौक से विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, सिंधी समुदाय ने विरोध स्वरूप अपने सभी प्रतिष्ठान सुबह से बंद रखे, ताकि इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख प्रदर्शित किया जा सके। जुलूस के दौरान अन्य समाजों और संगठनों ने भी समर्थन व्यक्त किया और इसका समर्थन करते हुए कई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। जुलूस के आयोजकों ने कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है और उनका उद्देश्य केवल अराध्य के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में समाज को एकजुट करना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले को संवेदनशीलता के साथ देखें और किसी प्रकार की हिंसा या अनुचित घटना से बचा जाए। स्थानीय प्रशासन ने भी जुलूस को सुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉनिटर किया और मार्ग में यातायात नियंत्रण किए। इस विरोध का संदेश स्पष्ट है कि समाज अपनी धार्मिक भावनाओं के प्रति संवेदनशील है और किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को सहन नहीं करेगा।

कटनी में छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई न होने से पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार जिले के स्लीमनाबाद थाना

कटनी में छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई न होने से पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बंधी ग्राम में एक 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता सोमवार को कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि स्लीमनाबाद पुलिस ने पूर्व में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
बंधी ग्राम निवासी पीड़िता महिला ने शिकायत में बताया कि घटना 29 अक्टूबर को हुई थी, जब वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान, ग्राम का ही रमेश यादव 50 वर्षीय अचानक उनके घर के अंदर आ गया और उन्हें पीछे से पकड़कर गलत कार्य करने का प्रयास करने लगा। महिला के अनुसार, तभी उनके सास-ससुर घर पहुंच गए, जिसके कारण आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकला।
पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के दिन ही स्लीमनाबाद थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने से निराश होकर, महिला मजबूरन एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में जब स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश से बात की गई, तो उन्होंने एक अलग जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना वाले दिन ही, दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया था।

​ मामले की जांच की जा रही है, और यदि महिला छेड़छाड़ के आरोप लगा रही हैं, तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

error: Content is protected !!