वायरल वीडियो की थाना एन.के.जे. पुलिस ने की जांच* “लव वाइट कैफे” में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रिवॉल्वर दिखाकर..

वायरल वीडियो की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन.के.जे. एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा उक्त कैफे पहुँचकर वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित वीडियो कैफे के मालिक द्वारा प्रसिद्धि (फेमस होने) के उद्देश्य से नकली रिवॉल्वर का उपयोग कर बनाया गया था।पूछताछ में उक्त युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया गया है।
कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भय फैलाने वाले वीडियो का निर्माण या प्रसारण न करें।* “लव वाइट कैफे” में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रिवॉल्वर दिखाकर..
वायरल वीडियो की थाना एन.के.जे. पुलिस ने की जांच वाइट कैफे” में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रिवॉल्वर दिखाकर..
कटनी :सोशल मीडिया पर तिलक कॉलेज रोड स्थित “लव वाइट कैफे” में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल होने की सूचना पर थाना एन.के.जे. पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन.के.जे. एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा उक्त कैफे पहुँचकर वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित वीडियो कैफे के मालिक द्वारा प्रसिद्धि (फेमस होने) के उद्देश्य से नकली रिवॉल्वर का उपयोग कर बनाया गया था।
पूछताछ में उक्त युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया गया है।
कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भय फैलाने वाले वीडियो का निर्माण या प्रसारण न करें।

वॉटरफॉल में दो छात्रों के शव मिले

जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत गौर भदभदा वॉटरफॉल में दो छात्रों के शव मिले हैं, दोनों छात्राएं अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ वाटरफॉल में नहाने के लिए पहुंची थीं, इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों छात्राएं पानी में डूब गई, इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी अन्य दोनों सहेलियां डर के कारण बिना किसी को कुछ बताए अपने घर लौट गई। घर पहुंचने पर उन्होंने पहले तो परिजनों को बताया कि उनका आपस में झगड़ा हो गया इसलिए वे उन्हें छोड़कर वापस आ गईं। जानकारी के मुताबिक श्रुति यादव और देवांशी कोरी सेंट्रल अकादमी में 9 th में पढ़ती थीं, दोनों अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ मंगलवार दोपहर को भदभदा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गई थीं। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। देर रात तक जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने रांझी थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी, जिसके बाद आज सुबह से छात्राओं की तलाश के लिए वाटर फॉल में सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान वाटर फॉल में ऊपर की तरफ चट्टानों में श्रुति यादव का शव मिला वहीं एक घंटे बाद देवांशी का शव वाटर फॉल में नीचे की तरफ पाया गया, माना जा रहा है कि दोनों छात्राओं की वाटर फॉल में डूबने के कारण हुई मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों द्वारा विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मुस्कान विशेष अभियान”

भोपाल के पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत आज जिले के कई थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रीठी में स्थित कन्या हाई स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर अनआवश्यक मैसेज से सतर्क रहने, बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। इसी तरह, झिंझरी की चौकी में संदीपनी स्कूल और विजय राघवगढ़ क्षेत्र के हाई स्कूल में भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और गुड टच-बैड टच विषय पर समझाया गया। उमरिया पान में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल और कुठला में JPV DAV स्कूल में भी इस अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही, बरही क्षेत्र के ग्राम डोकरिया में भी पुलिस द्वारा “मुस्कान” अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों को बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। “मुस्कान विशेष अभियान” का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, गुमशुदा बच्चों की तलाश और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता फैलाना है।

स्लीमनाबाद सेक्शन में रेलवे सलैया फाटक 7 दिन रहेगा बंद, यातायात मार्ग में बदलाव

कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के कटनी उपमंडल अंतर्गत आने वाले स्लीमनाबाद–डुंडी रेल खंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 342 (सलैया फाटक) आगामी 05 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक बंद रहेगा। इस अवधि में सुबह 07:00 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक फाटक पर सभी प्रकार के यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह बंदी ट्रैक के डीप स्क्रीनिंग और ओवरहॉलिंग कार्य के लिए की जा रही है। इस कार्य के दौरान BCM मशीन (Ballast Cleaning Machine) से पटरियों की सफाई और मरम्मत की जाएगी ताकि ट्रैक की मजबूती, सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग
फाटक बंद रहने के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को निम्नलिखित समपार फाटकों से होकर ले जाया जाएगा—

  • समपार फाटक क्र. 343 (इस्माइलिया फाटक) – कि.मी. 1050/27-29 अप और कि.मी. 1050/28-30 डाउन रोड
  • समपार फाटक क्र. 341 (डुंडी फाटक) – कि.मी. 1044/7-9 अप और कि.मी. 1044/6-8 डाउन रोड

बड़वारा थाना तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत  

बड़वारा थाना तेज रफ्तार वाली बाइक से किसान की मौत हो गई। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र में उमंग नगर के पास घटित हुआ। इस दुर्घटना में ग्राम परसेल निवासी किसान जगनलाल कुशवाहा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, जगनलाल कुशवाहा अपनी मोटर साइकिल से कटनी की ओर जा रहे थे।

दोपहर के लगभग 12 बजे, ग्राम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उमंग नगर के पास सड़क हादसा हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक मोटर साइकिल ने उनकी बाइक से टक्कर मार दी, जिससे जगनलाल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और धारा 106(1), धारा 281, और मोटर यान अधिनियम (1988) की धारा 184 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थानेदार ने एक्सट्रा एसपी के जालसाजी साइन कर लिये थे, परन्तु जांच के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

सागर: जिले के बहरोल थाना क्षेत्र की सेसई पुलिस चौकी में पदस्थ एक एएसआई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ता क्षर करना भारी पड़ा। उसे इस फर्जीवाड़ा के कारण अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। एएसपी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में उसे बर्खास्त किया गया है। जिले में इस प्रकार का यह दूसरा मामला है।

सेसई पुलिस चौकी प्रभारी रहे रामजी राजपूत ने करीब 7 माह पहले एएसपी डॉ. संजीव उइके के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए थे। मामला सामने आने के बाद एएसआई को पुलिस लाइन अटैच कर जांच प्रारंभ की गई थी। जांच के बाद डीआईजी ने हाल ही में एएसआई को बर्खास्त किया है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि करीब सात महीने पहले सेसई पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई रामजी राजपूत ने एक मामले में एकत्रित किए गए साक्ष्य एफएसएल भेजने के लिए पहले तो खुद ही ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की। एएसआई ने रिपोर्ट में एएसपी डॉ. संजीव उइके के हस्ताक्षर भी खुद कर दिए। ड्राफ्ट रिपोर्ट जब एएसपी डॉ. संजीव उइके के पास पहुंची तो रिपोर्ट में खुद के हस्ताक्षर देख एएसपी को संदेह हुआ। जांच की गई तो उन्हें पता चला कि इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में हस्ताक्षर उन्होंने नहीं किए।

इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की, जिसके बाद एएसआई को पहले चौकी से हटाकर लाइन अटैच किया गया। मामला की गहनता से जांच की गई। इसकी जांच सागर एएसपी लोकेश सिन्हा को सौंपी गई। जांच में हस्ताक्षर फर्जी साबित हुए। इसके पहले सागर के गोपालगंज थाना में इस तरह का मामला सामने आया था। यह मामला भी अभी विभागीय जांच में उलझा है और इसमें भी रिपोर्ट आना बाकी है।

error: Content is protected !!