कटनी न्यूज़: बड़वारा पुलिस की अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, भुड़सा के नउआ घाट से रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

**कटनी:।** जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने ग्राम भुड़सा के नउआ घाट से अवैध रूप से रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। आरोपी चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को गश्त के दौरान बड़वारा पुलिस को ग्राम भुड़सा स्थित नउआ घाट पर नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी।पुलिस द्वारा रोके जाने पर चालक ने अपना नाम अरविंद कुमार कोल (26 वर्ष), पिता चुन्नीलाल कोल, निवासी भुड़सा, थाना बड़वारा बताया। वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह और आरक्षक आकाश रावत की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!