बड़वारा में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

बड़वारा में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी काशीराम के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती एवं महारैली का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से चलकर गुरु रविदास प्रेमी शामिल हो गई । सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें एवं गुरु रविदास जी की अमृत विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जिस तरह गुरुजी ने अपने जीवन में सभी को समानता और भाईचारे के लिए प्रेरित किया इस तरह का विचार सभी ने समाज को एकत्रित होने के लिए रखें । कार्यक्रम की अध्यक्षता जय सूर्यवंशी के द्वारा की गई जो भीम आर्मी के उपाध्यक्ष है। कार्यक्रम में नागेंद्र अहिरवार,अरविंद सिंह, राम सूर्यवंशी, चंद्रभान बौद्ध, बृजभान श्रीवास, अनिल दिवान,प्रीतम, अंग्रेज सिंह, विपुल,साजनदास, राजेश, बबलू, दीपक ,सुनील,कन्हैया मौर्य,मोहन,राम खिलावन,करन, अनुज, आदि मौजूद रहे

katni news कटनी के स्कूल में 15 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म निजी अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा तब जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी

कटनी के एक स्कूल से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सोमवार की रात उजागर हुई। जागृति कॉलोनी में रह रही एक 15 वर्षीय छात्रा को जब पेट में दर्द हुआ, तो उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जैसे ही शहर के एक निजी अस्पताल में यह जानकारी मिली कि छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है, उसके परिजन चौंक गए। जब छात्रा जिला अस्पताल पहुंची, तो उसे प्रस्ततिका वार्ड में स्थानांतरित किया गया। यह समाचार मिलते ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया जिला अस्पताल पहुंची। सीएसपी की सूचना पर एनकेजे थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। सीएसपी ने मीडिया को बताया कि परिजनों के अनुसार, छात्रा जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी, वहां तीन छात्रों ने उसके साथ मास्क पहनकर दुष्कर्म किया था। इस घटना के बारे में अभी तक उसके परिजन भी अज्ञात थे। सीएसपी ने सूचित किया कि एनकेजे थाने में इस मामले की FIR दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने कदम उठाना शुरू कर दिया है।

kaimur news 7 दिन में ITI कॉलेज को ज़मीन दो, वरना होगा उग्र आंदोलन

कटनी- कैमोर में सरकारी आईटीआई कॉलेज की खराब स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कॉलेज भवन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि के निर्धारण समेत कई लंबी समय से लंबित मांगों को लेकर ABVP ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अगर मांगें पूर्ण नहीं की गईं, तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

सूत्रों से पता चला है कि कैमोर क्षेत्र के युवाओं के लिए यह सरकारी आईटीआई कॉलेज लगभग तीन वर्ष पहले क्षेत्रीय विधायक संजय सतेंद्र पाठक की कोशिशों के जरिए मंजूर किया गया था। मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज का संचालन शुरू तो हो गया, लेकिन तीन साल बाद भी कॉलेज को अपनी सरकारी इमारत और भूमि प्रदान नहीं की गई है। ABVP ने ज्ञापन में प्रशासन की गंभीर अव्यवस्थाओं का उल्लेख किया है।

*वर्तमान में कॉलेज केवल तीन किराए के कमरों में चल रहा है, जहां

*कोई पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है,

*आपका खुद का वर्कशॉप नहीं है,

छात्रों को प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए 4 किलोमीटर दूर अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर जाना पड़ रहा है।*

सिर्फ इतना ही नहीं, छात्रों को वहां अलग से रजिस्ट्रेशन कर लगभग ₹1000 की अतिरिक्त एकबारगी फीस भी अदा करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि सात दिनों के भीतर कॉलेज के लिए भूमि का निर्धारण कर निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं की गई और अन्य मांगे स्वीकार नहीं की गईं, तो संगठन स्थानीय और जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा। यह चेतावनी प्राचार्य के माध्यम से प्रशासन को भेजी गई है।शांतिपूर्ण ज्ञापन, फिर भी तेवर कठोर

ज्ञापन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से सौंपा गया। चूंकि आईटीआई के प्राचार्य के पास अन्य तीन कॉलेजों का प्रभार भी है, इसलिए यह ज्ञापन आईटीआई के प्रभारी अधिकारी को दिया गया।

इस अवसर पर ABVP के पदाधिकारी पुनीत तिवारी, तरुण पाण्डेय, सौरभ चौराहा, अनुराग बर्मन, सतेंद्र बर्मन, देवांश चौहान, ओम सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में आईटीआई के छात्र उपस्थित रहे।

तीन साल बीत जाने के बाद भी बिना भवन के चल रहा सरकारी कॉलेज

और छात्र अभूतपूर्व खर्च और अव्यवस्थाओं को झेलने के लिए मजबूर हैं—

क्या प्रशासन जागेगा या आंदोलन ही अंतिम उपाय बनेगा।

katni news खनिज राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बनवारी मिनरल्स में छापा

कटनी–बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत स्थित ग्राम भटगवां के निकट पडरेही में बनवारी मिनरल्स नामक कंपनी पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ा ऑपरेशन करते हुए छापा मारा। इस अचानक की गई कार्रवाई ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग ने वर्ष 2015 में राजेंद्र गुप्ता के नाम पर खनन लीज स्वीकृत की थी, जिनका निधन लगभग दो वर्ष पहले हो चुका था। इसके बावजूद बिना किसी वैध लीज ट्रांसफर के बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन का कार्य जारी था।

सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के नाम लीज ट्रांसफर की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। फिर भी, अवैध रूप से खनिज का उत्खनन और उसका परिवहन होता रहा, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके से एक पोकलेन मशीन और कई ट्रकों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों में ट्रक क्रमांक MH 40 CD 3829, MP 21 H 1945, MP 21 H 1944, NL 01 AB 9310, NL 01 AB 2734, HR 73 B 5900, MH 40 CD 8329, MH 30 AA 9292 और MH 40 BG 8333 शामिल हैं। सभी जब्त वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस अभियान में एसडीएम राकेश चौरसिया, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, खनिज सहायक कमल कांत परस्ते, तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश सुमन तथा पुलिस और प्रशासन का अमला उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!