स्कूल से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

नाबालिग छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जिले
के अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही चौकी में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय निवासियों में चिंता और गुस्सा पैदा किया है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर, बल्कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न उठाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा आठ की छात्रा स्कूल से लौटने के दौरान गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और तलाश शुरू की गई। अगले दिन, छात्रा को एक बंद कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी महेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रा के साथ हुए अत्याचार के मामले के प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ हो रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश उत्पन्न हुआ है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बसाड़ी में अवैध पैकारी चालक मुन्नू श्रीवास पर मारपीट के कारण व्यक्ति की मौत का आरोप।

संदिग्ध पस्थिति में मिला युवक का शवजिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाड़ी गांव में गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने गांव के ही एक अवैध शराब संचालक पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता प्रेमलाल चौधरी ने आरोप लगाया कि शराब संचालक मुन्नू श्रीवास ने पहले कैलाश को शराब पिलाई और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।परिजनों का दावा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं। घटना के बाद बसाड़ी गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के कारोबार पर विरोध जताया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने कि मांग की है। बड़वारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि परिजनों के आरोपों को संज्ञान में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार एवं वास्तविक कारणों की पुष्टि क्व बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बड़वारा में हुई दुखद घटना मकान मालिक की लापरवाही व्यक्ति की मौत।

खुले टैंक में गिरने से हुई मौत। ग्रामीणों के अनुसार बड़वारा शेर चौक के सामने एक मकान निर्माण कर चल रहा था। उसे मकान में एक टैंक के लिए गड्ढा खोदा गया था। मकान निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद । टैंक के ढ़क्कन को खुला छोड़ दिया गया । ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पहले कुछ जानवरों की मृत्यु उसी टैंक में गिरने से हो गई थी। आज मकान मालिक नवीन गुप्ता निवाशी रोहनिया की की लापरवाही से मेस्सी उर्फ उमेश कुम्हार पिता वर्षी कुम्हार निवासी बड़वारा की आकस्मित मौत उसी टैंक में गिरने से हो गई। मृतक की 2 मासूम बच्ची है। जो मकान मालिक नवीन गुप्ता की लापरवाही से आज अनाथ हो गई। आज दोनों बच्चियां बिना पिता के अनाथ हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। की यदि मकान मालिक सक्रिय होता तो आज इस तरह की दुखद खटना न होती।

पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में एएसपी डॉ. संतोष कुमार डहेरिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक शौचालय के गड्ढे तक कैसे पहुँचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मकान मालिक द्वारा निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। यदि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कटनी स्टेशन पर 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका से हड़कंप

“मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटना-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भारी संख्या में बच्चों के होने की सूचना मिली।
आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए ट्रेन को चेक किया और 167 बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे अररिया जिला के रहने वाले हैं।
इनके साथ 7 वयस्क पुरुष भी मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”
“पूछताछ में सामने आया कि साथ जा रहा एक व्यक्ति—सद्दाम—इन बच्चों को महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक मदरसे में ले जाने का दावा कर रहा है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े समूह को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाने के लिए जरूरी दस्तावेज और अनुमति मौके पर नहीं मिले।
यहीं से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है और मानव तस्करी की आशंका गहरा गई है।”
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य होने बताया कि
पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है। बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं यह कोई संगठित तस्करी नेटवर्क तो नहीं है।सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।दस्तावेजों और बयानों का मिलान जारी है।
परिजनों से संपर्क की कोशिश
पुलिस कर रही है।कटनी से सामने आई यह घटना कई बड़े सवाल खड़े करती है—
क्या ये बच्चे वाकई शिक्षा के लिए ले जाए जा रहे थे,
या इसके पीछे छिपा है कोई बड़ा रैकेट है।

Share this:

कक्षा 3 की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान गंदे कपड़े और नहाकर न आने के चलते टीचर ने स्कूल से था

पीड़ित परिवार ने स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले की जांच आरंभ कर दी है। मृतक की बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि उसकी बहन को स्कूल से बेइज्जत करके निकाला गया था। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज में एक शिक्षिका ने गंदे कपड़े और नहाकर न आने के कारण तीसरी कक्षा की छात्रा को डांटकर बहुत बेइज्जत किया। इतना ही नहीं, उसे शिक्षकों ने स्कूल से भगा दिया। 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गुरुजनों के व्यवहार से आहत नन्ही छात्रा ने घर पहुँचकर मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने दो महिला शिक्षिकाओं समेत 4 पर बेइज्जती और बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

प्राइमरी स्कूल गई थी छात्रा
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव निवासी अजय बाथम की 6 वर्षीय बेटी निधि गांव के प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। निधि की मां आरती ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा कि शनिवार सुबह हमारी बेटी निधि प्राइमरी स्कूल निवारी रामपुर में पढ़ने गई थी। मारपीट भी की और टॉर्चर भी किया।
स्कूल में शिक्षक ने कहा कि गंदे कपड़े पहनकर आएगी तो स्कूल में नहीं आने देंगे, उसने मारपीट भी की और टॉर्चर भी किया। मृतक की मां ने आगे कहा, ‘हमारी बेटी रोते हुए घर पहुंची, और जब हमने उसकी रोने की वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया और घर के बरामदे में धोती से फंदा बना लिया।’ आरोपी टीचर्स के नाम सामने आए।
वहीं, आरती की दूसरी बेटी रिया ने बताया कि स्कूल में शिक्षक ने मारपीट और टॉर्चर किया, वो भी न नहाने और गंदे कपड़े पहनने के कारण। उसने बताया कि इससे पहले भी कई बार निधि के साथ मारपीट और परेशान किया गया था। मां आरती की शिकायत पर टॉर्चर करने वाले शिक्षक रोहित, मृदुला, आकांक्षा और महेंद्र सिंह के खिलाफ दो धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

माधवनगर के युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी

अज्ञात मोबाइल धारक ने लगाया चूना*कटनी। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक अज्ञात मोबाइल धारक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक के खाते में सेंध लगा दी।*क्या है पूरी घटना?*मिली जानकारी के अनुसार, माधवनगर के विश्राम बाबा क्षेत्र निवासी स्वप्निल शुक्ला (38 वर्ष) पिता रामाधार शुक्ला के साथ यह ठगी हुई है। बताया जाता है कि स्वप्निल के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसके बाद झांसे में लेकर आरोपी ने उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Fraud) कर दी। स्वप्निल को जब तक अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं, तब तक उनके साथ वित्तीय हेराफेरी की जा चुकी थी।*पुलिस ने दर्ज किया मामला*पीड़ित स्वप्निल शुक्ला की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब उस संदिग्ध मोबाइल नंबर और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को खंगाल रही है, जिसके जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

katni news 17 वर्षीय किशोरी ने घर में लगाई फांसी

जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के हीरापुर कोड़िया गांव में बुधवार को एक दिल को दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर अपनी जान ली। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। मृतक किशोरी के माता-पिता रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे और उसकी छोटी बहन स्कूल में पढ़ाई करने गई थी। जब परिवार के सदस्य दोपहर में काम से लौटे, तो उन्होंने मनीषा का शव फंदे से लटकता देखा, जिससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एनकेजे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे से कोई आत्महत्या को लेकर लिखा हुआ नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया जा सका है क्योंकि कोई नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया है और विस्तृत जांच आरंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि:

​परिवार के सदस्यों और आसपास के नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

​मौत का असली कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।

​घटना के पश्चात पूरे हीरापुर कोड़िया गांव में शोक की स्थिति बनी हुई है।

jabalpur news today 24 घंटे में बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खानने चलाई गोलियां और फेके बम, पुलिस को खुलेआम दे रहा है चनौती

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधियों का आत्मविश्वास इतना बढ़ गया है कि वे अब पुलिस से पूरी तरह बेखौफ हैं। हाल ही में गढ़ा थाना क्षेत्र में एक घटना हुई, जहां कुख्यात बदमाश शिब्बू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 घंटे पहले गोलियां और बम चलाए और वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें आरोपी अवैध हथियारों के साथ अपने साथियों के साथ दिखाई दे रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है। लोग कह रहे हैं कि पुलिस 24 घंटे बीतने के बावजूद अपराधी को नहीं पकड़ पाई है। गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदी नगर छुई खदान के निवासियों ने बताया कि बेखौफ कुख्यात बदमाश शिब्बू खान अपने सहयोगियों के साथ मोहल्ले में आकर खुलेआम अपराध कर रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोग ये भी बता रहे हैं कि शिब्बू खान हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया है और वह क्षेत्र की जनता से हफ्ता वसूली के लिए मारपीट कर रहा है। इसके चलते शिब्बू खान क्षेत्र में गोलियां चलाने और बम फेंकने के जरिए आतंक फैला रहा है, जिससे लोगों का बाहर निकलना कठिन हो गया है। पुलिस के जवान सुरक्षा के लिए तैनात हैं, फिर भी अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। कुख्यात बदमाश शिब्बू खान गढ़ा थाना क्षेत्र में सक्रिय है, जिस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार अपराध कर रहा है। पुलिस इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जो जल्द ही उसे पकड़ने में सफल होगी।

katni news कटनी के स्कूल में 15 वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म निजी अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा तब जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी

कटनी के एक स्कूल से जुड़ी एक शर्मनाक घटना सोमवार की रात उजागर हुई। जागृति कॉलोनी में रह रही एक 15 वर्षीय छात्रा को जब पेट में दर्द हुआ, तो उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जैसे ही शहर के एक निजी अस्पताल में यह जानकारी मिली कि छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है, उसके परिजन चौंक गए। जब छात्रा जिला अस्पताल पहुंची, तो उसे प्रस्ततिका वार्ड में स्थानांतरित किया गया। यह समाचार मिलते ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया जिला अस्पताल पहुंची। सीएसपी की सूचना पर एनकेजे थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। सीएसपी ने मीडिया को बताया कि परिजनों के अनुसार, छात्रा जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी, वहां तीन छात्रों ने उसके साथ मास्क पहनकर दुष्कर्म किया था। इस घटना के बारे में अभी तक उसके परिजन भी अज्ञात थे। सीएसपी ने सूचित किया कि एनकेजे थाने में इस मामले की FIR दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने कदम उठाना शुरू कर दिया है।

jabalpur news today माढ़ोताल के ग्रीन सिटी में चल रहे देह व्यापार छापा, महिला टीआई सहित पुलिस की टीम ने मारा छापा

जबलपुर। माढ़ोताल थाने की पुलिस ने ग्रीन सिटी स्थित एक निवास पर छापेमारी कर दो महिलाएं पकड़ी हैं, जिनमें से एक विदेशी नागरिक है। हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस को एक गुप्तसूत्र से सूचना मिली थी कि बाबा टोला (हनुमानताल) निवासी शिवा चौधरी विदेशी महिलाओं को ग्रीन सिटी के एक घर में बुलाकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। सूचना की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए, माढ़ोताल थाने की पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और बताई गई जगह पर अचानक छापेमारी की।

सीएसपी आशीष जैन को एक गुप्तसूत्र ने सूचित किया था कि ग्रीन सिटी के एक घर में जहां कुछ व्यक्तियों ने किराया लिया है, वहां कुछ अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं और कई लोग आपत्तिजनक कार्यों के लिए वहां आते हैं। हर बार वहां आने वाले लोग किसी न किसी महिला या लड़की को अपने साथ लाते हैं।

एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर सीएसपी आशीष जैन और महिला थानाअधिकारी पूर्वा चौरसिया की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते हवाई मार्ग से या कभी-कभी ट्रेन से जबलपुर लाया गया था। महिला ने कहा कि 2011 में उसकी शादी हुई थी। पति की मृत्यु के बाद वह इस धंधे में शामिल हो गई।

महिला के अनुसार, 2023 में पति की मौत के बाद वह मुंबई आ गई और वहां दूसरी शादी की। इसी दौरान उसे दिल्ली के रहने वाली प्रिया कौर से सोशल मीडिया पर मित्रता हुई। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुषमा चौधरी से हुई, जिसके बाद उसे ट्रेन से शुक्रवार को जबलपुर बुलाया गया।

पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि जब शिव चौधरी से दोस्ती हुई, तब उसने उसे देह व्यापार में अच्छी रकम कमाने का आश्वासन दिया और जबलपुर बुलाया। पुलिस ने विदेशी महिला के साथ सुषमा चौधरी को भी हिरासत में लिया है, हालांकि उसका पति शिव चौधरी, जिसने ग्रीन सिटी में 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था, फरार है।छापेमारी के समय, पुलिस ने स्थान से मुख्य संदिग्ध शिवा चौधरी की पत्नी और एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया। सीएसपी आशीष जैन ने जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि इस आवास में काफी समय से वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही उसे भी जेल भेज दिया जाएगा।

error: Content is protected !!