Vivo जल्द लॉन्च करेगा X200T, X200 FE से मिलते हैं स्पेसिफिकेश

Vivo अपनी X200 श्रृंखला का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी अब नए स्मार्टफोन Vivo X200T को पेश करने की योजना बना रही है। यह डिवाइस भारत में इस वर्ष आए Vivo X200 FE के डिजाइन और विशेषताओं में काफी हद तक समान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, X200T एक ऑनलाइन-केंद्रित मॉडल होगा, जो प्रीमियम फीचर्स को अधिक किफायती कीमत पर उपलब्ध करा सकता है।
Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशन से जो जानकारी मिली है
चूंकि X200T को X200 FE के समान बताया जा रहा है, इसके महत्वपूर्ण फीचर्स भी लगभग एक जैसे हो सकते हैं। Vivo X200 FE में 6.31-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है।
कैमरा सेटअप में 50MP+8MP+50MP Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ 6,500mAh की बैटरी और 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अतिरिक्त, इस फोन को IP68+IP69 रेटिंग भी प्राप्त हुई है।
X200T भी इन प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक अधिक आकर्षक ऑनलाइन मॉडल के रूप में जल्दी ही पेश किया जा सकता है।
Vivo X200T: क्या होंगी प्रमुख विशेषताएँ?
सूचना के अनुसार, टिपस्टर अभिषेक यादव का मानना है कि Vivo X200T शीघ्र ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसका मॉडल नंबर V2561 बताया गया है। इसे X200 श्रृंखला का सातवाँ फोन माना जा रहा है।
विशेषताओं के मामले में, यह X200 FE के समान होगा, केवल कुछ मामूली परिवर्तन किए जाएंगे। इसे विशेष तौर पर ऑनलाइन बिक्री चैनलों के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है।
X200 श्रृंखला में अब तक स्टैंडर्ड X200, X200 Pro, X200 Pro Mini, X200 Ultra, X200s और X200 FE शामिल हैं। अब X200T के आने के बाद, कंपनी X300 FE पर भी कार्य कर रही है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होने की संभावना है।

खदानों से अधिक पानी छोड़े जाने से देवरी, मझगवां, कलेहरा और बम्हनगवां के किसानों की फसल नष्ट

विजयराघवगढ़ झुकेही से देवरी मझगवां तक बनाई जा रही निर्माणाधीन नहर इस समय किसानों के लिए नुकसान का साधन बनती जा रही है। क्षेत्र के अलग-अलग खदानों द्वारा नहर में बहुत अधिक पानी छोड़ने की वजह से ग्राम देवरी मझगवां कलहरा और बम्हनगवां के किसानों की फसलों पर गंभीर असर पड़ा है।

आरक्षकों की शराब पार्टी!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाला घटना सामने आई है। मोपका पुलिस चौकी के एक स्थान पर दो पुलिसकर्मियों के शराब पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है। हालांकि, लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि जब आरक्षक संतोष राठौर ने युवक को वीडियो बनाते हुए देखा, तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। (बिलासपुर की पुलिस चौकी में आरक्षकों की शराब पार्टी!) जानकारी के अनुसार, एक युवक ने मोपका पुलिस चौकी में वीडियो बनाने का काम शुरू किया। वह एक कमरे में गया, जहाँ दो आरक्षक साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन आरक्षकों ने युवक को देखा, तो वे गुस्सा हो गए। इस दौरान, आरक्षक संतोष राठौर ने कैमरे के सामने अपना आपा खो दिया और उस युवक के साथ कहासुनी करने लगे तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जाँच करने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

NKJ फीडर क्षेत्र में तीन घंटे से बिजली गुल, रहवासी बेहाल

कटनी। एनकेजे फीडर क्षेत्र में आज सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते लोगों को अत्यधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन घंटे से लगातार बिजली नहीं आ रही है, जिसके कारण गर्ग चौराहा, दुबे कॉलोनी, राहुल बाग और खिरहनी क्षेत्र के निवासियों में परेशानी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली कटने के बाद उन्होंने कई बार बिजली कंपनी के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का स्पष्ट उत्तर नहीं मिला। कई उपभोक्ताओं ने यह शिकायत की कि अधिकारियों ने फोन भी नहीं उठाया, जिससे लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है।
बिजली कटने के कारण घरों में पानी की समस्या, बच्चों की शिक्षा में रुकावट और दुकानों के संचालन में रुकावट जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली कंपनी से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।

कटनी दुर्घटना: पुलिस की गाड़ी ने दिया धक्का! 55 वर्षीय बुजुर्ग की स्थिति गंभीर,

कटनी दुर्घटना: जानकारी के अनुसार, भरदा बरखेड़ा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस की गाड़ी ने एक बुजुर्ग आदमी को टक्कर मार दी। इस घटना में किशोरी उर्फ शानू राजपाल (55 वर्ष), जो भरदा बरखेड़ा का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सीधे बहोरीबंद थाने के वाहन से हुई है। बताया गया है कि घटना के वक्त गाड़ी में टीआई खुद मौजूद थे। टक्कर के तुरंत बाद, बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें स्लीमनाबाद अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव वालों के बीच भारी नाराजगी देखी गई। लोग मौके पर जाम लगा दिए और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने पर अड़े हुए हैं।
स्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

प्राण प्रतिष्ठा : समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर, स्वच्छता अभियान में पसीना बहा रहे कर्मचारी

शेरगढ़। अयोध्या नगरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है लोगों में जोश बढ़ता जा रहा है। राम भक्त घर घर अक्षत वितरित कर लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमणकर लोगों को घरों एवं मंदिरों की सजवट कर कार्यक्रम को प्रेरित कर रहे हैं।

भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल,चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,मंडलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व सभासद राघवेंद्र पाठक,सभासद ख्यालीराम मौर्य, नगर संघ चालक डॉ. नत्थूलाल गंगवार, सभापति दिनेश शर्मा, राजीव वाजपेई, कल्याण राय श्रीवास्तव तथा व्यापारी नेता राजू मौर्य ने कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति जागरूक किया तथा घरों एवं मंदिरों को फूल मालाओं से सजाकर, सामूहिक रूप से श्रीराम नाम का जाप, रामायण का पाठ तथा भजन कीर्तन करने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया।

इधर स्कूल कालेजों में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी कर्मचारी गांवों की गलियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ ब्लाक परिसर में जमकर सफाई अभियान चलाया। वहीं क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर मंदिरों, पंचायत सचिवालयों, स्कूल कालेजों को चमकाया जा रहा है। सभी अपने अपने ढंग से व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।

लोगों का कहना है कि 22 जनवरी को लेकर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं इस दिन घरों में विशेष सजावट की जाएगी,मंदिरों और घरों में रामायण का पाठ,भजन कीर्तन, श्रीराम नाम की गूंज सुनाई देगी। घर और मंदिर ज्योतिर्मय दीपक की रोशनी से जगमगाते नज़र आएंगे तो विद्यालय भी समारोह की सुगंधित खुशबू से महकेंगे।

अयोध्या नगरी से आए पूजित अक्षत हर चौखट तक पहुंचाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जोश का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों एवं घरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
डॉ.नत्थूलाल गंगवार, नगर संघ चालक शेरगढ़।

22 जनवरी के एतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में गज़ब का उत्साह है। इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता जरूरी है।
प्रमोद अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरगढ़।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर विधालयों में व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा कक्षों को सुसज्जित किया जा रहा है।
शिव स्वरूप शर्मा
जिला मंत्री, उ.प्र.प्रा.शि.संघ (बरेली)।

शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों में विशेष सजावट के निर्देश दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
पूरन सिंह, बीईओ शेरगढ़।

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न


फरीदपुर। सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर चुनाव में विजय पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह आज पुरानी तहसील के वार भवन में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट तथा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे तथा तहसील के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर चुनाव वर्ष 2024 की चुनावी सभा में विजय हासिल करने के बाद लंबे समय से शपथ ग्रहण समारोह इंतजार कर रहा था, पदाधिकारी शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसका आज इतजार खत्म हुआ। पुरानी तहसील भवन में धूमधाम से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

जिसमें जिले के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सौरव कुमार वर्मा और उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य शिरीष मल्होत्रा ने नवीन कार्यकारिणी को सपथ दिलायी जिसमे प्रवीन सिंह भदौरिया अध्यक्ष तथा वृजेश यादव ने महासचिव पद के साथ पूरी कार्यकारिणी ने सपथ ग्रहण की तथा शपथ ग्रहण समारोह में सभी अधिवक्तागण के साथ बार एसोसिएशन बरेली के अध्यक्ष मनोज हरित , सचिव बीपी ध्यानी ,उप जिलाअधिकारी फरीदपुर निधि डोडवाल ,तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह , नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी ,दिव्यांशी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने तहसील नवाबगंज में संचालित रैन बसेरों का किया निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज जनपद बरेली की तहसील नवाबगंज में मण्डलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशासन द्वारा स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि अत्यधिक शीत के दृष्टिगत आश्रय स्थल में आने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आश्रय स्थल रैन बसेरे में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज में संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को निरीक्षण के समय रैन बसेरे में कोई भी व्यक्ति रुका हुआ नहीं मिला तथा रैन बसेरे में ऊपर की चादर टूटी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चादर कल तक बदलवा दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरे संचालित होने का बोर्ड लगवाया जाए तथा केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाए।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी नवाबगंज नहने राम, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन द्वारा कराया गया खिचड़ी भोज

बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फ़ाउन्डेशन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति एवम गुरु गोविंद जयंती के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन बदायूं रोड सुभाष नगर चुंगी पर किया गया।


इस अवसर पर संगठन के संरक्षक बृजेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव महासचिव सौरव कुमार, जिला सचिव पंकज कुमार सक्सेना, खेल प्रकोष्ठ सचिव मोहित यादव, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, कमल मिश्रा, ललित कुमार,अमित कुमार, धीरेन्द्र सिंह , वरुणेश कुमार,विशाल कुमार, विशाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

इक्यावन दिन बाद लिखा गया बाइक चोरी का मुकद्दमा

सीबीगंज (बरेली)। इक्यावन दिन बाद लिखा गया बाइक चोरी का मुकदमा पीडित लगाता रहा थाने के चक्कर पर चक्कर लेकिन थाना पुलिस करती रही सुबह-शाम सुबह-शाम।


जानकारी के अनुसार खलीलपुर मोहल्ले के रहने वाले सत्यपाल साहू की बाइक 27 नवम्बर 2023 को सीबीगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक बारात घर के सामने से चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट लिखवाने में सत्यपाल को इक्यावन दिन लग गए।

सत्यपाल बताते हैं जिस दिन से बाइक चोरी हुई है उस दिन से थाने के चक्कर पर चक्कर लगा रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा सुबह आना, शाम को आना यही कह कर टाल दिया जाता रहा। अब जब इस बाइक चोरी को इक्यावन दिन हो गए हैं तब जाकर सीबीगंज थाने की पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि सीबीगंज थाने का ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी इस थाने की पुलिस ने पिछले साल एक बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में 53 दिन लगा दिए थे। उसमें भी पीड़िता ने रिपोर्ट लिखे जाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। तब जाकर थाना पुलिस ने उसकी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।

error: Content is protected !!