कटनी: छात्रावास की दो छात्राओं के कथित अपहरण से हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

बरही (कटनी):मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितौली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं के कथित अपहरण की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली दोनों छात्राओं ने दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच करते हुए इसे छात्राओं के छात्रावास से भागने की साजिश के कोण से भी देख रही है।स्कूल से अपहरण का आरोपछात्राओं के अनुसार, बुधवार को दोपहर के भोजन अवकाश (लंच ब्रेक) के दौरान वे पास की एक किराना दुकान पर गई थीं। उनका आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश हो गईं। छात्राओं का दावा है कि जब उन्हें होश आया, तो वे बरही के मेला ग्राउंड में थीं।परिचित ऑटो चालक ने की मददछात्राओं ने बताया कि होश में आने के बाद वे किसी तरह मेला ग्राउंड से निकलकर बरही-विजयराघवगढ़ मार्ग पर पहुंचीं। वहां उन्हें एक परिचित ऑटो चालक मिला, जिसे उन्होंने आपबीती सुनाई। ऑटो चालक दोनों छात्राओं को ग्राम देवरा ले गया, जहां एक छात्रा के रिश्तेदार और ग्राम सरपंच की मदद से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को थाने ले आई।पहले भी मिली थी धमकी?मामले में एक नया मोड़ तब आया जब छात्राओं ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भी दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें धमकी दी थी। छात्राओं का दावा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी छात्रावास में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को दी थी और परिजनों को सूचित करने का आग्रह किया था।पुलिस का पक्ष:घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ-साथ पुलिस बल भी थाने पहुंच गया। बरही थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि यह मामला छात्राओं द्वारा छात्रावास से भागने की साजिश भी हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज आदि की गंभीरता से पड़ताल कर रहे हैं।

कटनी में खाकी पर दाग: आदिवासी महिला का बरही पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, फर्जी बयान के लिए बरती बर्बरता!

कटनी। कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली और खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम झिरिया बैकोना टोला निवासी आदिवासी महिला ऊषा बाई भूमिया ने बरही पुलिस के आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, उस पर दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया और ससुर की मौत के मामले में उसे ही फंसाने की साजिश रची।ससुर की संदिग्ध मौत और एफआईआर दर्ज न करने का आरोपशिकायत के अनुसार, महिला के ससुर चुन्दुल भूमिया 27 जून को गांव की पारंपरिक पूजा के लिए चंदा एकत्र करने बगदरी टोला गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने परिजनों को बताया कि रमेश बर्मन और उनके बेटे गोपी बर्मन ने उनके साथ मारपीट की और जबरन “एसिड जैसा कोई जहरीला पदार्थ” पिला दिया।गंभीर हालत में इलाज के दौरान 10 जुलाई को चुन्दुल भूमिया की मौत हो गई। पीड़िता का दावा है कि इस जघन्य अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए वे कई बार बरही थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।”एसपी साहब का आदेश है…” कहकर थाने में दी गई यातनाएं!मामले में सबसे सनसनीखेज मोड़ 12 जुलाई को आया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसे और उसके पति को जबरन थाने ले गई, जहाँ उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएँ दी गईं।महिला ने आरोप लगाया:”पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘एसपी साहब का आदेश है कि तुमसे यह कबूल करवाना है।’ उन्होंने धमकाया कि अगर पुलिस के बताए अनुसार बयान नहीं दिया, तो पूरी जिंदगी जेल में सड़ा देंगे।”आरोप है कि बर्बरतापूर्वक मारपीट करने के बाद दबाव में महिला का वीडियो बयान रिकॉर्ड कराया गया और कोरे/लिखित कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए।मेडिकल जांच में भी धमकी का सायापीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी उजागर किया है कि अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने उसे डॉक्टर के सामने मुंह न खोलने और मारपीट की बात छिपाने की सख्त हिदायत दी थी। डर के मारे महिला ने उस वक्त कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर हिम्मत जुटाकर उच्च अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाई।उच्च अधिकारियों और आरोपियों पर कार्रवाई की मांगपीड़िता ऊषा बाई ने प्रशासनिक तंत्र से न्याय की मांग करते हुए:मुख्य आरोपी रमेश बर्मन, गोपी बर्मन एवं अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।बर्बरता करने और पद के दुरुपयोग के आरोप में एसडीओपी वीरेन्द्र सिंह धारवे तथा टीआई अरविंद कुमार चौबे के खिलाफ जांच व सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।पीड़िता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके पति के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी।

error: Content is protected !!