4 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता

सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने दिए निर्देश

कटनी (3 नवंबर)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, आज मंगलवार, 4 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में अपरान्ह 2:30 बजे से आयोजित होगी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री संभाग कटनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सुश्री कौर द्वारा पंचायत (निर्माण) एवं 15 वा वित्त योजना, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम (एमडीएम), मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) शिकायत व विधि शाखा, आरजीसीए एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इन्हें भी आना है

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी, समस्त सीडीपीओ, सहायक यंत्री, उपयंत्रियों, एपीओ एएओ मनरेगा, पीएमएवाई और एसबीएम के विकासखंड समन्वयक, एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर एवं समस्त जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्त्रोत समन्वयको को निर्धारित एजेंडा के अनुसार जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

बड़वारा थाना में भीषण सडक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बड़वारा–उमंग नगर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार में दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। मृतक की पहचान जगलाल (45 वर्ष) पिता विशेषण, निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक दिलीप सिंह, पिता फूल सिंह, निवासी ग्राम ठुठीया सलैया बताया गया है।जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह कटनी से काम निपटाकर घर लौट रहा था, जबकि जगलाल बड़वारा की ओर जा रहा था। उमंग नगर के समीप दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जगलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में दिलीप सिंह को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर गति सीमा निर्धारण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

भीम आर्मी का बहोरीबंद में विशाल आंदोलन!

सामाजिक, किसान और शराबबंदी—तीनों मुद्दों को जोड़ते हुए)

बहोरीबंद चलो बहोरीबंद चलो

भीम आर्मी का बहोरीबंद में विशाल आंदोलन!

🌧 बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।
किसान कर्ज़ में डूब रहे हैं, और सरकार चुप है!
हम मांग करते हैं कि —
🌾 सरकार तुरंत फसलों का परीक्षण करे,
🌾 नुकसान का उचित मुआवज़ा दे,
🌾 और बची हुई उपज को उपार्जन केंद्रों से खरीदे।

⚡ किसानों को 10 घंटे बिजली मिले,
⚡ बढ़े हुए बिजली बिलों पर रोक लगे,
⚡ और खाद की भारी कमी को तुरंत दूर किया जाए।

🍶 साथ ही गाँवों में अवैध शराब के ख़िलाफ़ भीम आर्मी का बड़ा सामाजिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महिलाएँ, युवा और किसान — सभी इस नशे की बुराई के ख़िलाफ़ एकजुट होकर आवाज़ उठाएँगे।
हर गाँव में शराबबंदी मुहिम चलाकर अपने समाज को बचाना है!

📅 5 सितंबर, बुधवार — बहोरीबंद में भीम आर्मी का विशाल आंदोलन
✊ सभी किसान संगठन, सामाजिक संगठन और नौजवान साथी इसमें शामिल होंगे।

आओ — मिलकर किसान, समाज और गाँव की रक्षा करें!
हर खेत, हर घर की आवाज़ — भीम आर्मी के साथ!

भीमआर्मी #किसानआंदोलन #शराबबंदीअभियान #बहोरीबंद #खेतीबचाओ #मुआवजादो

भीम आर्मी जिंदाबाद #किसान_एकता जिंदाबाद

error: Content is protected !!