खिचड़ी भोज का बहाना लोकसभा की तैयारी को करना

केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच में मनाया कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपना जन्मदिन

आंवला/राजपुर कलां। मकर संक्रांति के पर्व पर जगह-जगह खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंवला में मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी सह भोज के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी, भजन मंडली ने भजन गया, जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए, सभी कार्यकर्ताओं ने दीर्घ आयु की कामना करते हुए खिचड़ी सहभोज का प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, आंवला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, भाजपा महामंत्री रनवीर सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश मोहन त्यागी, वेद प्रकाश यादव, मित्रपाल यादव, मझगमा ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह व जिला महामंत्री रामनिवास मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।


इसके अलावा ग्राम राजपुर कला में शिव मंदिर पर खिचड़ी से भोज का कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता, राजेश पाराशरी, खिचड़ी सह भोज आयोजन किया।

इस अवसर पर आने जाने वाले राहगीरों ने भारी संख्या में खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया, साथ ही दूसरे स्थान पर अभिषेक यादव ने अपने मेडिकल के सामने, बाजार में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम का आयोजन किया, यहां सेवा भाव के साथ खिचड़ी भोज को आने जाने वाले राहगीरों ने बड़ी संख्या में प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।


ग्राम अनिरुद्धपुर में भी पंचमुखी हनुमान मंदिर पर खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम हुआ, जिसमें राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का है ये हाल- आज आप, कल हम चले जायेंगे

सीबीगंज (बरेली)। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक, सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश को मुह चिड़ाते हुए मंगलवार को विद्यालयों से गायब रहे। परिषद के शिक्षक अपने मन से ही आदेश का पालन करते दिखते हैं, जिले के अधिकारी इस आदेश का अनुपालन कराने में रहे विफल।


जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद में शीतकालीन अवकाश 30 दिसंबर से 14 जनवरी तक बेसिक के कैलेंडर के अनुसार थे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया की अत्यधिक ठंड होने के कारण विद्यालयों में 16 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके कारण विद्यालय बन्द रहेंगे लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने पूरे प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन समस्त विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया कि इन शीतकालीन अवकाशों में बच्चे विद्यालय नही आयेंगे, वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक के साथ अन्य कर्मचारी विद्यालय पहुँच कर विभागीय कार्य एवं दायित्वों का निर्वाहन करेंगे, लेकिन बेसिक शिक्षक सचिव के आदेश में भी पेंच होने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

शिक्षकों का कहना था कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के सापेक्ष न तो जिला अधिकारी ने कोई आदेश जारी किया है और न ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने, तो हम स्कूल क्यों जाये ? शायद इसी लिए जनपद के काफी विद्यालयों के ताले तक नही खुले इन विद्यालयों में सीबीगंज क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय खलीलपुर भी शामिल है।

इसी के साथ जिन विद्यालयों के ताले खुले भी उन विद्यालयों में अध्यापकों ने तो आपस में ही रोस्टर बना लिया है, अध्यापकों के अनुसार “आज आप विद्यालयों चले जाओ कल हम चले जायेंगे” ऐसा ही रोस्टर देखने को मिला बहुत कम ऐसे विद्यालय देखने को मिले जहाँ पर पूरी संख्या में अध्यापक मौजूद थे।

इसी कारण कई विद्यालयों में ऐसा भी देखने को मिला जहाँ पर एक या दो शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित रहे शेष अध्यापक गायब रहे। जो अध्यापक विद्यालय पहुंचे भी वह भी कुछ देर रुक कर घर वापसी कर गए, सबाल ये खड़ा हो है कि जब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद में समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पहले ही आदेश कर दिया था शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं का ही अवकाश रहेगा अध्यापकों को विद्यालय जाना होगा तब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसको लेकर जनपद के विद्यालयों के लिए आदेश जारी क्यों नहीं किया।

इसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सचिव के आदेश को लेकर अनदेखी कहें या कुछ और?

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर सीबीगंज ओरिएंटल एरोमेटिक्स फैक्ट्री ने 101 किलो कपूर का सहयोग किया

सीबीगंज (बरेली)। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली हैं, इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-दुनिया से इस खास दिन को और खास बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री अयोध्या पहुंच रही है, गुजरात से एक खास दीप आया है। इस दीपक का भार 11 सौ किलोग्राम है वहीं महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले बालकृष्ण कापसे अपनी गौशाला की गायों के दूध से बने ढाई क्विंटल घी लेकर पहुंचे हैं इसी क्रम को जारी रखते हुए बरेली के सीबीगंज स्थित ओरिएंटल एरोमेटिक्स लिमिटेड कंपनी जिसे कैम्फर फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है इस कंपनी की तरफ से अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं पूजन के लिए 101 किलो कपूर भेजा गया है। जिसकी तैयारी फैक्ट्री अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कई दिनों से की जा रही थी।

विदित हो कि भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन अयोध्या धाम में किया जा रहा है। भगवान श्रीराम सभी सनातनियों के आराध्य देव हैं और सभी की आस्था भगवान श्रीराम में है।

ओरिएंटल एरोमेटिक्स लिमिटेड कंपनी बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में 1964 से अनवरत शुद्ध कपूर का उत्पादन कर रही है, कंपनी के अधिशासी निदेशक सतीश कुमार रे एवं एचआर हेड जमदग्नि पाठक द्वारा बताया गया कि यह हमारा परम सौभाग्य है, कि हम भी भगवान श्रीराम के होने वाले काज में सहयोगी बन सकेंगे, हम श्रीराम लला के पूजन में कुछ सहयोग हेतु अपनी कंपनी द्वारा निर्मित कपूर भेज रहे हैं। कपूर के साथ कंपनी के प्रतिनिधि पूजन हेतु कपूर को अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपेंगे।

माननीय केबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन


आंवला। आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय धर्मपाल सिंह जी के कार्यालय पर उनके जन्म दिन के शुभ अवसर पर बी.जे. पी. के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनको जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस शुभ अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री जी ने केक काटा गया।

आज के इस शुभ अवसर पर वहाँ खिचड़ी भोज और निर्धन लोगो को कम्बल बाटे गये। सैकडो की तादाद मे आस पास के अलावा दूर दराज से लोगों की भीड इकट्ठी हुई व सभी को कंबल बाँटे गए।

आज मंत्री जी के कार्यालय पर आमंत्रित मेहमानों मे सांसद धर्मेंद्र कश्यप, आदेश प्रातप सिंह ज़िला अध्यक्ष आंवला, अतुल कुमार पूर्व ज़िला मंत्री बरेली, प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन के ज़िला अध्यक्ष, उषा सतीजा ज़िला उपाध्यक्ष, डाक्टर दुस्यन्त् सिंह, संजीव कुमार सक्सेना पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आंवला, रामवीर प्रजापति सभासद आंवला, सुरेंद्र यादव मण्डल अध्यक्ष, मनोज प्रजापति मण्डल महामंत्री, यशवन्त सिंह ब्लाक प्रमुख मझगवा, पूर्व सांसद राजवीर सिंह के पुत्र धीरू सिंह आदि उपस्थित रहे।

अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी चलाएंगे कम्प्यूटर

बरेली। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी अब कम्प्यूटर चलाते नजर आएंगे इसके लिए एनसीआरटी ने कक्षा 6,7,8 की विज्ञान की पुस्तकों में पाठ्यक्रम में बदलाव कर कम्प्यूटर से सम्बन्धित सामग्री को जोड़ा गया है ताकि बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विषय में दक्ष हो सकें।

उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ द्वारा संचालित एग्रीकल्चर कोआपरेटिव स्टाफ ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट में डिजिटल लिटरेसी,कम्पयूटेंशन थिंकिंग कोडिंग एवम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारम्भ हुआ जिसमे बरेली जनपद से डायट प्रवक्ता फरीदपुर सावित्री यादव, दमखोदा ब्लाक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बलवीर सिंह, शेरगढ़ ब्लाक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ओम कुमार सक्सेना,सीमा कश्यप ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के विषय में बरेली के एआरपी ओम सक्सेना ने बताया कि आज के युग में कम्प्यूटर शिक्षा अत्यन्त जरूरी है यह युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण जनपद के उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के एक-एक अध्यापक को दिया जायेगा जिससे जनपद के कक्षा 6,7,8 में अध्यनरत बच्चे लाभान्वित होंगे।

error: Content is protected !!