प्रधानमंत्री ने आदिवासी समुदाय का किया विकास-अजय भट्ट

नरेंद्र मोदी ने वुकसा जनजाति समाज के लोगों को उभारा-अरविंद पांडे

बाजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद किया गया। संवाद कार्यक्रम के अवसर पर विकासखंड बाजपुर में बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के मुख्य अतिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने लाइव सुना।

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया था। यह अभियान 15 राज्यों के 100 जिलों में बेहद कमजोर आदिवासी समुदायों के विकास से संबंधित है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा जनजातीय समुदाय के लिए जनमन जैसे महाअभियान के माध्यम से उनके जीवन को सुलभ करने की पहल के साथ ही प्रधानमंत्री ने इतिहास लिख दिया। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब एवं वंचित वर्ग के दुख दर्द समझने वाले प्रधानमंत्री आज हमारे पास हैं।उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से जनजातीय लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आयेंगे। उन्होंने कहा बहुत से जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए लगातार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही मोबाइल टावरों को लगाकर हमारे जनजातीय समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने का काम आज देश में हो रहा है।

गदरपुर विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री का संदेश है सभी अनुसूचित जनजाति के लिए कि कभी भी यदि मुश्किल आती है तो मोदी उनके साथ खड़े रहेंगे। बुक्शा जनजाति के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी इस अभियान के तहत चलाए जाएंगे। वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट के पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र सिंह नामधारी ने उन्हें सरोपा भेंट किया अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय के माध्यम से लोगों ने विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभ लिया।चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों को निशुल्क दवाएं दी गई साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।


उज्जवला योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 10 अन्न प्रासन किट व 10 गोद भराई किट दिये गये। सहकारिता विभाग की पंडित दीन दयाल किसान कल्याण योजनान्तर्गत जीरो प्रतिशत ब्याज पर दो लाभार्थियों को पशुपालन हेतु एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए।लोगों को आयुष्मान एवं आधार कार्ड भी बनाए गए साथ ही विद्युत संयोजन भी दिए गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार,मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,योगेश मुंगाली जिलाधिकारी उदयराज सिंह,मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा,एसडीएम राकेश चंद तिवारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट भारत सरकार में अनुसूचित जनजाति मंत्रालय में डायरेक्टर समीरा सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा आमजनमानस उपस्थित रहे।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी का कार्यकाल सराहनीय-अभय सिंह

बाजपुर। कोतवाली में क्षेत्राधिकारी बीएस भंडारी के स्थानांतरण पर जाने के उपलक्ष में विदाई समारोह में एसपी अभय सिंह कोतवाल नरेश चौहान सहित सीओ कार्यालय स्टाफ एवं कोतवाली स्टाफ द्वारा फूल मलाये पहनकर एवं सोल ओड़ाकर उनको सम्मानित किया गया।

एसपी अभय सिंह ने कहा सीओ वीएस भंडारी का कार्यकाल सराहनीय रहा उन्होंने अपने सर्किल में सभी को अच्छी गाइडलाइन दी और एक पब्लिक सर्वेंट होकर उन्होंने जनता के कामकाज किया और स्टाफ को भी नई सीख दी।

कोतवाल नरेश चौहान ने कहा सीओ साहब की पहली पोस्टिंग खटीमा मे थी उनके साथ रहकर अच्छा ज्ञान और सीखने को मिला उन्होंने कभी भी सीओ होने का एहसास नहीं होने दिया। वही सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा जब मेरा ट्रांसफर बाजपुर हुआ था तो मेरे दिमाग में एक ही चीज थी की बाजपुर तो बहुत ही चर्चित क्षेत्र है कैसे डील करनी होगी लेकिन यहां आकर जब देखा मैंने तो यहां के लोग बहुत अच्छे हैं छोटा-मोटा क्राइम होता रहता और सभी का व्यवहार अच्छा रहा यहां तक की उद्योगपति और नेताओं का भी व्यवहार अच्छा रहा इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ एवं तीनों सर्किलों के स्टाफ की भी तारीफ की, और उन्होंने मीडिया के बारे में भी कहा सबका अच्छा सहयोग मिला।

मौके पर एसएसआई जसवीर सिंह चौहान एसआई भगवान गिरी गोस्वामी एसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी एसआई सुरेंद्र सिंह एसएसआई गोविंद सिंह मेहता एसआई देवेंद्र मरनाल एसआई सुनील कुमार, एसआई कैलाश नगर कोठी,एल आई यू करन रावत कोतवाली एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

अवैध खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी का मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा

सीबीगंज (बरेली)। अवैध खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी के खनन का एक मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है, इस मामले में सीबीगंज क्षेत्र के बाकर नगर सुंदरासी के रहने वाले अय्यूव पुत्र जमील ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके व के उसके ताऊ की साझे में 7 बीघा जमीन है जिसमें अय्यूव के तहेरे भाई अतीक खाँ अमीन खाँ, लतीफ खाँ, मोवीन खाँ पुत्रगण नत्थू ने अय्यूव के खेत में से अवैध खनन कर मिट्टी बेच दी, जिसकी वजह से अय्यूव के खेत में गड्ढे बन गए हैं।

अय्यूव ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपियों से जब खेत की मिट्टी बेचने को मना किया तो सभी एक राय होकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे और कहा कि हम तुझे जमीन और मकान में कोई हिस्सा नहीं देंगे और घर से निकाल देंगे।

10 जनवरी 2024 को लगभग एक बजे अय्यूव बाजार से घर जा रहा था, तभी इन सभी लोगों ने एक राय होकर उसे घेर लिया और लडाई झगड़े पर आमादा हो गये। अय्यूव के विरोध करने पर इन सभी लोगों ने उसे लाठी डण्डो से मारापीटा और जान से मारने का प्रयास किया, जिससे अय्यूव को गुम चोटे आयीं हैं। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने अय्यूव को बचाया इन सभी के द्वारा वहां से जाते हुए धमकी देते हुए कहा गया कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी पुलिस में बहुत पकड़ है तुझे और तेरे परिवार को घर में नहीं रहने देंगे इससे परेशान होकर अय्यूव ने थाना पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन वहां उसकी एक नहीं सुनी गई और उल्टा पुलिस ने उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।

इस मामले को लेकर अय्यूव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरा घटनाक्रम उनके सामने रखा है अब देखना होगा थाना पुलिस कप्तान के आदेश का अनुपालन कैसे करती है।

जन सेवा के माध्यम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

बरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आज समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जिसमें प्रेम निवास अनाथ आश्रम में जाकर मुकबाधित बच्चों को फल मिठाई आदि खाने की वस्तुए की आपूर्ति की साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर मनाया।


सभी ने डिंपल यादव लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम के आयोजक मो कलीमुदीन ने बताया की विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे बहेड़ी विधायक प्रदेश महासचिव अताउर रहमान , यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह , प्रदेश सचिव मो कलीमउद्दीन , प्रवक्ता मयंक शुक्ला , अरविंद यादव , अक्षयदीप यादव, अंशु गंगवार , वसीम मेवाती , मुकेश यादव , हरजीत सिंह , इश्रफील खान राशमी , संजय मेवाती , मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने गौशाला में तैनात कर्मचारियों तथा राहगीरों को ठण्ड से बचाव हेतु वितरित किए कंबल

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज चौबारी स्थित पशु शेल्टर होम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पशु शेल्टर होम में घायल बीमार पशु-पक्षियों की सेवा में लगे स्टाफ तथा राहगीरों को ठण्ड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को परिसर में टीन शेड आदि की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने गौशाला में गायों की देख-रेख, हरा चारा, समस्त गायों की जियो टैगिंग, दवाएं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नंदियों के लिए अलग बाड़े व्यवस्था की जाए।जिलाधिकारी को गौपालक द्वारा बताया गया कि गौशाला में 07 कर्मचारी कार्यरत हैं जो लगातार गायों की सेवा में तत्पर रहते हैं तथा रोजाना गायों को 15-16 किलों गुण का भी सेवन कराया जाता है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, गौशाला के कर्मचारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मकर संक्रांति के पर्व पर अधिवक्ता परिषद ने मासिक बैठक के बाद खिचड़ी भोज का किया आयोजन

बरेली। अधिवक्ता परिषद ब्रज, बरेली इकाई की माह जनवरी की मासिक बैठक आज मीडिया प्रभारी उन्मुक्त संभव शील के हरुनगला स्थित प्रतिष्ठान जय शीला गार्डन में जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


बैठक का संचालन महामंत्री विनोद बाबू कनौजिया ने किया, इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शंकर सैनी का सारगर्भित उद्बोधन प्राप्त हुआ।


सह मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया कि श्री सैनी ने जिला इकाई बरेली के किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा की, उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां/ निर्देश प्रदान किए।


इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा, पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीश मेहरोत्रा, संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूर्व डीजीसी क्राइम/संरक्षक राजेश यादव एडवोकेट, पूरन लाल प्रजापति, डीजीसी क्राइम सुनीति पाठक की गरिमामयी उपस्थित रही।


मासिक बैठक पश्चात खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारीगण, सदस्यगण परिवार सहित व नगर कार्यवाह डा. श्री विमल यादव, सह नगर कार्यवाह आलोक प्रकाश व वन व पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहें। इस अवसर पर परिजनों ने खेलकूद में भाग लेकर मनोरंजन किया।

error: Content is protected !!