बरसीन के खेत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस मौके पर पहुंची

आँवला। थाना सिरौली क्षेत्र में बड़ा गांव चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बरशीन के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव डालचंद गोटिया का निवासी जमुना प्रसाद पुत्र रामदास(40) को खाना खाते समय रात में एक व्यक्ति मीरगंज को गन्ने की ट्राली पर घर से बुलाकर ले गया था सुबह जमुना प्रसाद के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश जारी की तो बड़ागांव चौकी से 200 मीटर की दूरी पर एक बरसीन के खेत में जमुना प्रसाद का शव पड़ा मिला, परिजनों ने इसकी सूचना बड़ागांव चौकी पुलिस को दी।

मृतक के चाचा नेपाल सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए बड़ागांव चौकी पुलिस में दी है, उन्होंने बताया मृतक के चार बच्चे हैं अभी किसी की शादी नहीं हो सकी है बह खेती किसानी करता था। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है।

इंस्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गई है, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

सीएचसी : ठंड का असर,ओपीडी में कम हुई मरीजों की संख्या,सांस एवं त्वचा रोगी बढ़े

बरेली/ शेरगढ़ । शनिवार को सीएचसी की ओपीडी में 207 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिनमें खांसी, सर्दी, जुखाम तथा त्वचा रोग संबंधी मरीजों की तादाद ज्यादा रही।

शनिवार को ठंड का इस कदर असर देखा गया कि पर्चा बिंडो पर पहले की अपेक्षा कम मरीज देखने को मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी की ओपीडी में रोज़ाना सर्दी,जुकाम,त्वचा एवं सांस रोगी पहुंच रहे हैं जिन्हें दवा वितरण के साथ ही ठंड से बचाव का मंत्र दिया जा रहा है वहीं बुजुर्गों एवं बच्चों को पोष्टिक आहार देने के साथ ही उचित देखभाल की सलाह दी जा रही है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 10 से 28 फरवरी तक क्षेत्र में फायलेरिया कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र वासियों को एक्सरे के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा इसके लिए सीएचसी में एक्स-रे मशीन की व्यवस्था हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन की व्यवस्था होते ही एक्सरे करने का कार्य आरंभ कर दिया जायेगा।

इधर सीएचसी में एआरवी प्रभावित मरीज भी पहुंच रहे है बीती एक जनवरी से 13 जनवरी तक तकरीबन 252 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमें गुरुवार को 40, शुक्रवार को 15 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया जबकि शनिवार को 20 लोग रैबीज के टीके लगवाने सीएचसी पहुंचे।

फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एआरवी वैक्सीन उपलब्ध है प्रभावित लोगों को वैक्सीनेशन के करने के साथ ही सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

शीतलहर से कांपा बरेली, कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों की दो दिन छुट्टी, बरेली कॉलेज की परीक्षा की तारीख में भी बदलाव

बरेली। कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है।

वहीं बरेली कॉलेज में बीकाम के पांचवे सेमेस्टर के छात्रों की मौखिक परीक्षा (वायवा) में बदलाव किया गया है। रविवार का दिन बेहद ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री दर्ज किया गया है।

ऐसे मौसम को देखते हुए बरेली जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी बोर्ड के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।

पी.डी.ए सम्मेलन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा- अताउर रहमान

बरेली। किला क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश और बरेली में चल रहे पी.डी.ए कार्यक्रम की कड़ी में किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के विधायक एवं उत्तर प्रदेश समाजवादी महासचिव अताउर रहमान ने अपने वक्तव्य में कहा की समाजवादी पार्टी सदैव विकास की राजनीति में विश्वास रखती है समाजवादी पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश समग्र विकास हुआ उसी तर्ज पर बरेली में 300 बेड का हॉस्पिटल बड़ा बाईपास मिनी बाईपास समेत बरेली की सभी मुख्य मार्गो को फोरलेन करने का काम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किया।

बरेली को कई फ्लावर देने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ । पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश महासचिव अताउर रहमान , शिवचरन कश्यप , शमीम खान सुल्तानी , ई अनीस अहमद , मो कलीमुदीन , कदीर अहमद , गौरव सक्सेना , आयोजक मो खालिद खान , मयंक शुक्ला मोंटी , रविंद्र यादव , अनीस बेग , शरीफ खान , हसीब खान , असलम धांतिया , जितेंद्र मुंडे ,जफर अल्वी , अहमद खान टीटू , मुशाहिद खान , नदीम अहमद , रूमान अली आदि लोग मौजूद रहे।

बरेली के किन्‍नर समुदाय का ऐलान, 22 जनवरी को जन्‍मे बच्‍चों के लिए बधाई गाएंगे पर नेग नही लेंगे

बरेली। अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर बरेली के किन्‍नर समुदाय ने ऐलान किया है कि 22 जनवरी को पैदा होने वाले बच्चों के घरों में वे बधाई गाने तो जाएंगे लेकिन नेग नहीं मांगेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

हर वर्ष पांच गरीब बच्चों की स्कूल की फीस अदा करने वाली किन्नर शारदा ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में यजमानों के घर-घर जाकर पांच-पांच दीपक पहुंचा रहे हैं, ताकि 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाएं। उन्होंने कहा, हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अपने जीवन में राम मंदिर के दर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिस परिवार में संतान होने पर हम बधाई गाने जाएंगे, वहां नेग नहीं मानेंगे जो मिल जाएगा खुशी-खुशी ले लेंगे और नहीं भी मिला तो आशीर्वाद देकर के लौट आएंगे। किन्नर शारदा ने कहा जब प्रभु श्रीराम वनवास जा रहे थे तो अवध के हर नर नारी के साथ-साथ किन्नर भी उनके पीछे-पीछे जाने लगे तो प्रभु के निवेदन पर सभी अयोध्या लौट आये लेकिन किन्नर नहीं लौटे। तमसा नदी के पास 14 वर्ष तक प्रभु राम का गुणगान और उनकी पूजा-अर्चना की।

वनवास के बाद जब श्रीराम लौटे तो वह उनके प्रति समर्पण भाव देख प्रसन्न हुए और तभी उन्होंने वरदान दिया कि संतान होने पर किन्नर घर-घर बधाई गाकर बच्चों को आशीर्वाद देंगे तो खुशहाली बनी रहेगी।
उन्‍होंने कहा आज प्रभु की कृपा है कि हम आशीर्वाद देते हैं।


किन्नर नैना देवी ने बताया कि 22 जनवरी के बाद हम लोग अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे और वहां मंदिर के निर्माण में सहयोग भी करेंगे।

ये भी पढ़े : यहां क्लिक करें


उन्होंने यह भी बताया 22 जनवरी को पैदा होने वाले बच्चों को आशीर्वाद के साथ कुछ न कुछ उपहार के रूप में भी देंगे, कुछ नहीं बन पाया तो कम से कम एक गेंदे का फूल जरूर देंगे। किन्नर सरस्वती देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र में 22 जनवरी को पैदा होने वाला कोई भी बच्चा ऐसा नहीं होगा, जिसे हम आशीर्वाद देने न जायें और हमने घर-घर एक हजार दीपक नि:शुल्क वितरण का लक्ष्य रखा है। किन्नर गौरी ने कहा कि वह अपनी सहेलियों के साथ 22 जनवरी को ट्रेन में श्रीराम के भजन गाएंगी और हर यात्री को 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाने का न्योता देंगी।

बरेली जंक्शन पर खड़ी किन्नर श्वेता ने बताया कि उनकी टीम एक सप्ताह तक 50 किलोग्राम गेंदे के फूलों को न्योता के तौर पर ट्रेन में यात्रियों को देंगी। 

कोर्ट के आदेश के बाद भी महिला को ससुराल में एंट्री नहीं दिला पाई सीबीगंज पुलिस

सीबीगंज (बरेली)। बेबस नजर आ रही है सीबीगंज की पुलिस, ऐसा इसलिए है क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद भी विवाहिता को ससुराल में एंट्री नही दिला पाने की स्थिति में दिख रही है स्थानीय पुलिस, कई बार जा चुकी है पीड़ित विवाहिता ससुराल, लेकिन घर में बहु के आने की सूचना पर ससुराल वाले ताला लगाकर हो जाते हैं फरार।


जानकारी के अनुसार, मार्च 2023 में सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा गाँव की एक महिला के केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था जो महिला के पक्ष में था। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि महिला को ससम्मान उसकी ससुराल भेजा जाए और उसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए, जिसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी थाना सीबीगंज पुलिस को निर्देश दिए गए थे कि कोर्ट के आदेश को अमल में लाया जाए। जिस पर थाना सीबीगंज पुलिस के द्वारा दस माह तक तो कोर्ट के आदेश को अनदेखा किया जाता रहा, और फिर महिला के ससुराल वालों से संपर्क कर महिला को वहाँ भेजने की तैयारी भी की गई, लेकिन जब महिला और पुलिस दोनों महिला की ससुराल पहुँचे तब देखा कि ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर फरार है। काफी इंतजार करने के बाद मायूस होकर महिला अपने मायके लौट गई।

रविवार को भी एक बार फिर से महिला ने अपने वच्चे को लेकर ससुराल का रुख किया, जब महिला ससुराल विवियापुर गाँव पहुंची तो फिर से देखा घरवाले घर पर ताला लगाकर फरार हैं आस पास के लोगों से जब उनके बारे में पूछा कि उसके ससुराल के लोग कहाँ गए हैं तो उन्होंने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही कहीं चले गए हैं कहाँ गए हैं हमें नही पता।

महिला ने इसके बाद ग्राम प्रधान और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, थाना पुलिस की तरफ से उप निरीक्षक के साथ पुलिस टीम भी विवियापुर गाँव पहुंची लेकिन उसके बाद भी महिला को ससुराल में आश्रय नही मिल सका, महिला का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस उनके ससुराल वालों से मिली हुई नजर आ रही है, फिल्हाल रविवार को भी एक बार फिर महिला को मायूस होकर अपने मायके ही लौटना पड़ा। और इस मामले में थाना पुलिस भी कोर्ट के साथ कप्तान के आदेश का अनुपालन न करा पाने में बेबस नजर आई।

महिला ने दोबारा सीबीगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर या तो उसकी ससुराल ससम्मान भेजने की गुहार लगाई और यदि पुलिस उसकी ससुराल महिला को ससम्मान नहीं भेज सकती है तो कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न होने के कारण थाने से भी निराश होकर महिला अपने बच्चे के साथ मायके की तरफ रुख कर गई।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने खिचड़ी भोज का किया आयोजन

आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार, क्रिकेटर साईं सक्सेना एवं उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना रहे उपस्थित

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कचहरी रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रांगण पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीइंग स्पिरिचुअल फाऊंडेशन के फाउंडर धर्मेंद्र कुमार उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना एवं क्रिकेटर साईं सक्सेना के कर कमलों द्वारा किया गया।

खिचड़ी भोज के इस अवसर पर आने जाने वाले राहगीरों ने भारी संख्या में खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है एवं मकर संक्रांति पर्व पर सेवा भाव के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सहयोग किया।

संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर दान एवं सेवा भाव का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य देव के उत्तरायण होने के साथ यह दिन और भी विशेष हो जाता है।

मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार, क्रिकेटर साईं सक्सेना एवं उपजा अध्यक्ष पवन सक्सेना ने संस्था द्वारा सेवा भाव के साथ आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने भी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सराहा एवं संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना को जन्मदिन की बधाई भी प्रदान की।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, शोभा सक्सेना, सचिव सुनील सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, अशोक सक्सेना ‘ लोटा ‘ आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!