सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा नेता अनीस अहमद का हुआ स्वागत

बरेली। समाजवादी पार्टी नेता एवं पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खान का स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक अताउर रहमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की इंजीनियर अनीस अहमद एवं मो कलीमुद्दीन की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी,अताउर रहमान ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया।कार्यक्रम की शुरुआत नव नियुक्त पद अधिकारी इंजीनियर अनीस अहमद का फूल मालाओं से स्वागत कर किया गया ।


जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा की समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए संकल्प बध हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी सरकार से आम जनमानस त्रस्त है और लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है हम सबको पूरी ताकत से लोक सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लड़ना है ।


कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल कयूम मुन्ना ने कार्यक्रम में आए सभी नेता कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विधायक अताउर रहमान ,जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ,महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी , कदीर अहमद ,पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना , ई०अनीस अहमद खान , गौरव सक्सेना , खालिद खान , मो कलीमुद्दीन , असलम खान , एड अनुज कुमार ,इमरान खान , डॉ चांद , फैज मोहमद , नाजिम कुरैशी , मोहसिन खान , यूसुफ खान आदि लोग मौजूद रहे ।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस को एबीकेएम ने मिलकर मनाया

बरेली। स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पटेल चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण ही पहुँचा है। संस्था के महासचिव आशीष जौहरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उनके दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हमेशा ही अपने सभी महापुरुषों को प्रमुखता से याद करती रहती है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं महासचिव आशीष जौहरी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, दीपक सहाय, सचिव सुनील कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मीरा मोहन जी, युवा अध्यक्ष अमित आंनद, शिवाजी सक्सेना, संजीव कुमार सक्सेना, एम पी श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र गोपाल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

गौ रक्षा करने वाले ही बन गए गौ भक्षक, करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह कराता था गोकशी

बरेली में करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह कराता था गोकशी, पुलिस ने करणी सेना के गौ रक्षक सहित तीन गोकश पकड़े।

बरेली- भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देवरनियां नदी के किनारे शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर करणी सेना के महानगर अध्यक्ष गौरक्षा सहित तीन गोकाशो को पकड़ा है। नदी किनारे पशु कटान कर रहे लोगों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई है।

थाना भोजीपुरा पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस टीम नदी किनारे पहुंची तो पशु काट रहे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीबीगंज निवासी मोहम्मद सईद खां, इज्जत नगर इलाके के अकरम और करणी सेना के महानगर अध्यक्ष गौरक्षा देवेंद्र शामिल है। आरोपियों ने बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के इशारे पर वह लोग गोवंशीय पशुओं का कटान करते थे। चांद उर्फ अजय निवासी तिलियापुर सीबीगंज पशुओं को कटान के बाद मांस भरकर ले जाता था।

error: Content is protected !!