आंवला लोकसभा, शेखूपुर विधानसभा में जनसंवाद यात्रा

बदायूं। आंवला क्षेत्र के शेखूपुर विधानसभा में एक दर्जन गांवों में हुई जन संवाद यात्रा में जगह- जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर कर एडवोकेट रविंद्र विक्रम सिंह का स्वागत किया।


शेखूपुर गांव में बोलते हुए रविंद्र विक्रम सिंह ने कहा विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। किसी भी कारण जिन जगहों का विकास नहीं हो पाया है उनका विकास कराया जाएगा राजनीति में सेवा करने आऐ है, आंवला की जनता की सेवा करना उनका लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति के साथ चाहे वह छोटा हो बड़ा हो सुख दुख में हमेशा शामिल रहेंगे।


शेखूपुर सरकी गढौना, बासोमा, कादर चौक, ककराला आदि जगह कार्यक्रम में लोगों ने सहभागिता की।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हिमांशु यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विराट दुबे, रवि प्रताप सिंह, पप्पू गुप्ता प्रधान, पंकज शर्मा, विपिन गुप्ता, शिवम मौर्य सभासद, राहुल यादव, श्याम सिंह, सुभाष मैथिल, आतफ खान, भूरे यादव, महेश चन्द्र गुप्ता, गौरव गुप्ता व राहुल यादव आदि लोग मौजूद रहे I

31 जनवरी को होगा बहेड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव

बहेड़ी। बहेड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव 31 जनवरी को होगा। गुरुवार को बार की मतदाता सूची जारी कर दी गई जिसके लिये शुक्रवार को आपत्ति मांगी गई हैं और इसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। 16 तारीख़ को नामांकन फॉर्म का वितरण होगा और 17 तारीख़ तक फॉर्म जमाकर नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।


18 तारीख़ को नामांकन पत्रों पर आपत्ति ली जाएगी और इसी दिन आपत्तियों का निस्तारण कर सूची चस्पा कर दी जाएगी। 19 तारीख़ को नाम वापसी होगी और इसी दिन नामांकन की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। 31 जनवरी को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे।

बड़े ही धूमधाम से निकली मेरी बहेड़ी मेरी अयोध्या, महाद्वीपोत्सव जन जागरण यात्रा


बहेड़ी। नगर में भाजपायों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरी बहेड़ी मेरी अयोध्या के अंतर्गत महाद्वीप उत्सव जन जागरण यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली यात्रा में जय श्री राम के ध्वज के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए गए यात्रा का नगर वासियों ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।

कस्बा बहेड़ी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार महाद्वीपों सब जन जागरण यात्रा रामलीला ग्राउंड से डीजे की पर जय श्री राम बा अयोध्या के गीतों की धुन पर नगर में निकली जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जन जागरण यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर राजपाल पेट्रोल पंप नैनीताल रोड होते हुए पंजाबी कॉलोनी के रास्ते डाकखाना रोड मीना बाजार पुनहाना रोडवेज होते हुए केसर मिल फाटक को पार करते हुए सिंह गोटिया के बालाजी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

यात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लाखन, संघ संचालक आलोक, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाभी जायसवाल आदि ने कस्बा वासियों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप उत्सव का दीपावली मनाने की अपील की।

इस दौरान नगर वासियों ने यात्रा में चल रहे लोगों का पुष्प वर्षा का स्वागत किया। यात्रा देखकर ऐसा लग रहा था की पूरी बहेड़ी श्री राम की लहर में डूब गई है। हर कोई जय श्री राम के नारे लगा रहा था।

इस दौरान राष्ट्रीय सांग्स स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लखन विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जिला संचालक आलोक पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा सुरेश गंगवार राहुल गुप्ता सुनील रस्तोगी अतुल गर्ग राजेंद्र सुरेंद्र सिंह शरद, पुनीत, नवल, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रदीप, सभासद तरुण कालरा, मोहन सिंह, ओम प्रकाश, शांति पाल सुरजीत सिंह, बिट्टू पिपलानी सहित हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्मशान भूमि की साफ सफाई हेतु नगरपालिका अध्यक्ष से की शिकायत


आंवला। अंकित राठौर जोकि वार्ड 11 नगरिया सतन आंवला के निवासी है । इन्होने नगरपालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली से लिखित शिकायत मे कहा कि काफी दिनों से शमशान भूमि पर साफ सफाई नही हो पा रही है ।

जिसको नगरपालिका अध्यक्ष ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही वहां नगरपालिका के सफाई कर्मचारी को भेजकर आपकी शिकायत का निस्तारण किया जाएगा । उन्होने यह भी कहा यदि भविष्य मे नगरपालिका से सम्बंधित कोई भी शिकायत होगी उसका भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा । हमारी प्रथम प्राथिमिक्ता रहेगी कि नगरपालिका की ओर से साफ सुथराई पर विशेष ध्यान दिया जाए ।

error: Content is protected !!