ग्रामीणों ने किया अक्षत कलश का पूजन लगाए जय श्रीराम के नारे


देवरनियाँ। ब्लॉक दमखोदा की ग्राम पंचायत रोहनियां में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश का पूजन किया गया। ग्रामीणों ने विधिवत् हवन कर अक्षत कलश का पूजन किया। इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया।

ग्रामीणों ने गांव में घूम-घूम कर हर घर पर अक्षत कलश से ग्रामीणों को चावल वितरित किए एवं 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सोनू मोदी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 22 जनवरी को अगर अयोध्या न पहुंच सके तो अपने घर पर दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर दीपावली मनाएं।

ग्राम सभा अध्यक्ष जितेंद्र गौतम ने बताया कि 22 जनवरी को हर हिंदू को इंतजार है कि अयोध्या में श्री राम की स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है कई सौ वर्षो के बाद इस दिन रामलाल अपने घर में विराजमान होंगे। इस दौरान उत्साहित ग्रामीणों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

इस दौरान सोनू मोदी, जितेंद्र गौतम, मुकेश कुमार, राजपाल मौर्य, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र शर्मा, विनय कुमार, विकी कोहली, मुन्नी देवी, राहुल कुमार, अरुण गौतम, रूप देव शर्मा, संजीव शर्मा, नरेंद्र देव ,कार्तिक गंगवार, अमित मौर्य आदि मौजूद रहे।

राम भक्तों ने घर-घर पहुंचाई पूजित अक्षत

बरेली। श्रीराम जागरण प्रभात फेरी निकली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माधव नगर की सौदागरान बस्ती में श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर चौक बिहारीपुर खत्रीयान दरगईयागली से श्री राम जागरण प्रभात फेरी स्थानीय राम भक्तों और स्वयं सेवको ने दुर्गा जी धाम मंदिर चौक से ख्वाजा कुतुब होते हुए मदारी दरवाजा, कूंचा सीताराम, हजारीलाल की कोठी, रामलीला सभा भवन मार्ग, नरसिंह मंदिर के सामने से बड़ी ब्रह्मपुरी, मूंछों वाले हनुमान मंदिर के सामने से सौदागरान चौराहा , जवाहर चौक, होते हुए दुर्गा जी धाम मंदिर चौक बिहारीपुर खत्रीयान नाथ नगरी बरेली धाम में विश्राम के साथ संपन्न हुई।

प्रभात फेरी का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा द्वारा राधा कृष्ण रस्तोगी नीरज रस्तोगी विशाल रस्तोगी ने किया। प्रभात फेरी में ग्रंथ कक्कड़, बिट्टू कक्कड़, मुनीश कुमार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर, प्रदीप रस्तोगी, नयना मेहरोत्रा, मुस्कान मेहरोत्रा, नकुल मेहरोत्रा, धीरज,सानवी सेठ, प्रशा सेठ, रवि रस्तोगी, अतुल सक्सेना, राहुल रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, मधु कक्कड़,सारिका वर्मा, रमा कपूर, भावना मेहरोत्रा, अथर्व मेहरोत्रा, रिद्धि मेहरोत्रा, हरि किशन रस्तोगी, संध्या रस्तोगी, जतिन रस्तोगी, जितेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, राजीव रस्तोगी, मनू भैया, शिप्रा कक्कड़, पूजा कपूर, गुंजन कक्कड़, प्रतिक्षा शर्मा, नीरा कपूर, सुरेंद्र रस्तोगी, विक्रांत मेहरोत्रा, लता रस्तोगी आदि श्रीराम भक्तो ने श्रीराम जागरण प्रभात फेरी निकाली।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बांटे असहाय लोगों के लिए कंबल

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा बरेली कलेक्ट गेट कचहरी बरेली मे निर्धन गरीब एवं असहाय लोग जो की ठंड से कपकपा रहे थे को कांपती ठंड से बचने के लिए मानव सेवा क्लब सेवा के अध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिंहा के साथ कंबलो का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम मे राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी,राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य,रामकिशोर आशा सिंह, सुरेंद्र बीनू सिंहा,अभय भटनागर, राजीव, बिंदु आदि उपस्थित थे।

दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और फर्जी दरोगा बनकर रौब दिखाकर लूटने वाले गिरफ्तार


बरेली। बारादरी पुलिस ने बैंक कर्मचारी को घर बुलाकर फंसाने और पुलिस का रौब दिखाकर रुपये लूटने के आरोप में दो महिलाओं और गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की दो वर्दी, एक तमंचा और एक कार बरामद हुई है।

आरोपियों की पहचान मौर्य मंदिर निवासी गुड़िया उर्फ नेहा, नूरी नगर गौटिया निवासी अलीशा और जोगी नवादा निवासी बब्बू अंसारी के रूप में हुई है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह बैंक में लोन दिलाने का काम करते हैं। वह 5 जनवरी की शाम 7 बजे के करीब अपने निजी कार्य से रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेट की तरफ से जा रहे थे। इस दौरान उनकी परिचित बैंक ग्राहक गुड़िया उर्फ नेहा मिली। उसने अपनी जानकार अलीशा के घर छोड़ने के लिए कहा। वह उसे अलीशा के घर लेकर पहुंचे।
वहां उन्हें चाय पीने के लिए दी गई। वह चाय पी रहे थे कि इसी बीच बब्बू और जुबेर पुलिस की वर्दी में आ धमके। दोनों ने डायल 112 पर शिकायत मिलने की बात कहते हुए थाने चलने को कहा। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच वहां पर मौजूद महिलाएं उनसे लिपटने लगीं, जिस पर बब्बू कनपटी पर तमंचा सटाकर दो लाख रुपये मांगने लगा।


रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मोबाइल से फोन पे के माध्यम से जबरन 25 हजार रुपये ले लिए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार जुबेर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बारादरी पुलिस ने बताया कि लोगों को फंसा कर और पुलिस का रौब दिखाकर वसूली करने वाले सरगना और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

लोहड़ी की शाम, होटल रेडिसन संग बेटियों के नाम

बरेली। पंजाबी महासभा सोसाइटी और पंजाबी अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित भव्य लोहड़ी मेला गुरुवार 11 जनवरी को होटल रेडिसन में शाम 7 बजे से कर रही है। इसको लेकर पांच तारा होटल रेडिसन स्पॉन्सर शिप कर रहा है। इसमें मशहूर पंजाबी कलाकार दीप मनी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की साय 7 बजे प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रस्तुति के बाद पंजाबी महासभा भव्य लोहड़ी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया है। होटल शेफ मनोज द्वारा विभिन्न प्रकार के मल्टी कुजीन, लजीज व्यंजनों को तैयार किया जा रहा है। जो अतिथियों का जायका बढ़ाएंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान यतिन भाटिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह लोहड़ी कार्यक्रम बेटियों के नाम है।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संघ संघचालक शशांक भाटिया, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष व्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, विशिष्ठ अतिथि महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, विधायक सहारनपुर महानगर राजीव कुंमवर, विधायक पलिया हरविंदर कुमार साहनी, तिलक राज बेहड, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा आदि शामिल रहेंगे।

भव्य लोहडी मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन को पंजाबी महासभा ने सभी को आगामी लोहड़ी पर्व की लख लख अग्रिम बधाइयां देते हुए यतिन भाटिया द्वारा जानकारी दी गई है कि सभी के द्वारा लोहड़ी पर्व को बना कर वर्ष 2024 में जन्मी कन्याओं के मां बाप को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सम्मानित किया जाएगा।

होटल जनरल मैनेजर हर्षित उप्पल द्वारा जानकारी दी गई है कि होटल रेडिसन में कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए शहर में सभी को सम्मानित तरीके से कार्ड व एंट्री पास से सादर आमंत्रित किया गया है। सभी युवा भव्य लोहड़ी मेले के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। जो की बहुत बड़ी संख्या में लोहड़ी मेले में साथियों के साथ शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवा साथी अपनी जिम्मेदारी को कार्यक्रम में बखूबी निभाएंगे। आयोजित प्रेसवार्ता में देवराज चंडोक, यतिन भाटिया, मनु बख्शी, अंकित भाटिया, गोलू मेहांशु व शेंकी बिंद्रा आदि उपस्थित रहे।
जानकारी अमित एन शर्मा एमएलओ होटल रेडिसन बरेली द्वारा जारी प्रेसनोट से प्राप्त हुई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

बरेली। भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु जनपद बरेली के लिये नामित नोडल अधिकारी आनन्द भास्कर की अध्यक्षता में आज संचालित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।

नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद बरेली में कुल 1188 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें 23 नवम्बर 2023 से 07 जनवरी 2024 तक 887 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो चुका है। सभी गतिविधियों को आई0टी0 पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगरीय क्षेत्रों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विगत 24 दिसम्बर को नगर पंचायत रिठौरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

इसके अतिरिक्त मंत्री सांसद विधायकगणों द्वारा यात्रा में प्रतिभाग किया जाता है व आम जनमानस की प्रतिभागिता भी सुनिश्चित करायी जा रही है। नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी ली गयी कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहजता हो रही है या नहीं।

जिस पर बताया गया कि ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जितनी भी सरकारी योजनाएं भारत/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं जैसे- आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक आदि की जानकारी सम्बंधित विभागों द्वारा स्टाल लगाकर दी जा रही है, साथ ही मौके पर आवेदकों से विभिन्न योजनाओं के फार्म भरवाना ऑनलाइन करवाने आदि की भी कार्यवाही की जा रही है।

उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पहले तीन लाख पैसठ हजार किसानां की ई-केवाईसी हुई थी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कैम्प लगाकर लोगों का आधार लिकिंग का कार्य करवाया गया है। जिस कारण यह संख्या बढ़कर तीन लाख बहत्तर हजार हो गयी है। इसी प्रकार पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित स्टाल में पशुओं को चिकित्सा व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। एलडीएम द्वारा बताया गया कि कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया जा रहा है तथा मुद्रा योजना के तहत भी लाभ दिया जा रहा है।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, एसपी यातायात शिवराज सिंह, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शहर से लेकर गाँव तक आवारा गौवंश का आतंक, नहीं शुरू हुआ पकड़ने का अभियान


बरेली। शहर से लेकर देहात तक आवारा पशुओं का आतंक है। शहर की सड़कों पर और गावों में खेतों पर यह मुसीबत बने हुए है। जिसको लेकर शासन ने ऐसे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखने को कहा था।

आज से इस अभियान का शुरू होना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नगर निगम ने सोमवार को एक भी आवारा पशु को नहीं पकड़ा। वहीं खेतों में भी इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया गया। गोवंशीय आवारा पशुओं का इतना आतंक है कि किसान खेतों में रात जाग-जागकर गुजार रहे हैं।

सर्द रातों में वह परिवार को छोड़कर जानवरों से अपनी फसल की रक्षा कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इसका आज तक समाधान नहीं हुआ है।

 
जा चुकी हैं कई जाने…
गोवंशीय पशुओं के कारण कई बार ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं। कई बार किसानों का पशुओं के खेत में घुसने पर खूनी संर्घष भी हुआ। लोगों में मारपीट तक हुई। यहां तक की अभी जल्द ही में एक किसान की आवारा पशुओं के खेत में घुसने पर हुए विवाद में हत्या तक हो चुकी है। उसके बाद भी इन आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ा नहीं गया है।

भाजपा के पूर्व विधायक ने दिलाई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ

मीरगंज। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला चौधरी और रहपुरा जागीर में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यात्रा में शामिल मुख्य अतिथियों का ग्राम प्रधान, सचिव एवं ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


भोजीपुरा के पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य भी मौजूद रहे। गांव रहपुरा जागीर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाऑ की जानकारी विस्तार से दी।


प्रोग्राम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प की शपथ दिलाई तथा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास, पीएम उज्जवला, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, नैनो उर्वरक सहीत कई योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा हर दिन नए मुकाम हासिल कर रही है और राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से हर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान बहोरन लाल मौर्य, प्रधान लालता प्रसाद, गया श्री, प्रधान प्रतिनिधि गंगाचरन, सचिव छत्रपाल गंगवार अतुल सक्सेना, सहित तमाम ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!