सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस के उपलक्ष में मौर्य छात्रावास में कार्यक्रम हुआ आयोजित

बरेली। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 ई को हुआ था, सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन को लेकर मौर्य छात्रावास मणिनाथ बरेली में मौर्य विकास संस्था के अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य द्वारा कार्यक्रम में भगवान बुद्ध एवं सावित्रीबाई फुले प्रतिमा पर माला अर्पण एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी को माला अर्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले के जीवन की जीवनी पर चर्चा करते हुए राजेश्वरी मौर्य, प्रगति मौर्य, मोनिका मौर्य अपने-अपने विचार रखें।

प्रेरणा मौर्य एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा मैं अभी बरेली बार एसोसिएशन में सदस्य के लिए विजय हुई हूं और एक महिला भी हूं और महिला का दर्द समझती हूं, इसलिए जो भी पीड़ित महिला है मैं उसकी कानूनी मदद करते हुए निशुल्क केस लडूंगी और चित्रा मिश्रा जो की मणिनाथ की सभासद है ने बताया कुतुबखाने का जो सेतु (पुल) जब इस समय निर्माणधीन है उसका नाम सावित्रीबाई फुले सेतु रखे जाने के लिए राज्य सरकार और नगर निगम बरेली के समक्ष प्रस्ताव रखकर सेतु का नाम सावित्रीबाई फुले रखने की मांग करूंगी।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने कहा कि प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की आज के युग की महिलाओं को प्रेरणा भारी कठिन जीवन जीकर महिलाओं को जीवन जीने का मार्ग दिया है, और उनकी प्रेरणा प्रत्येक नारी को सशक्त करती है, इसको आने बाली पीढ़ी भूल ना जाए, इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार से राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की तरफ से मांग करती हूं, स्कूल में पढ़ाई जाने वाली शिक्षा में पाठ्यक्रम शामिल कर स्कूल में पढ़ाया जाए।


कार्यक्रम में राजेश्वरी मौर्य, प्रेरणा मौर्य एडवोकेट, प्रगति मौर्य, चित्रा मिश्रा, मोनिका मौर्य, अध्यक्ष शिशुपाल मौर्य, ज्ञानेश शाक्य, राजेश मौर्य, सर्वेश शाक्य, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु, राशि महामंत्री नरेंद्र पाल, सदस्य रामकिशोर, आशा सिंह आदि अधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक संपन्न

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर संस्था करेगी एवं 22 जनवरी को दीपदान का आह्वान

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680/80-81 की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में अनुपम नगर में संपन्न हुई।

बैठक में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने पूर्व में किये गये कार्यों का वर्णन किया। ततपश्चात आगामी कार्यक्रम के बारे में सूचना देते हुए बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यापर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं 14 जनवरी को कचहरी पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने अयोध्या में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी से 22 जनवरी को अपने अपने घरों पर दीपोत्सव मनाने का आग्रह भी किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण मनोभाव के साथ 22 जनवरी को एक उत्सव के रूप में मनाने का सकंल्प भी लिया।

बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक में सुधीर मोहन, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, महानगर अध्यक्ष मीरा मोहन, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, शोभा सक्सेना, सचिव सुनील कुमार सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, उपाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, सक्षम महान, शिवाजी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, निधि सक्सेना, सर्वेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में कैंसर अब लाइलाज नहीं : डॉ सज्जन राजपुरोहित

अनंत वास्तु कार्यालय पर स्वास्थ्य चर्चा में बीएल कपूर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित टीम के साथ रहे उपस्थित,

बरेली। राजेंद्र नगर स्थित अनंत वास्तु कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कैंसर पर जागरूकता हेतु एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

बीएल कपूर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सज्जन राजपुरोहित

इस परिचर्चा में दिल्ली के बीएल कपूर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। परिचर्चा में कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित ने उपस्थित लोगों को बताया कि आजकल की आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में अब कैंसर का उपचार काफी आसान हो गया है और पहले की तुलना में अब मरीज़ भी बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब कैंसर एक ऐसी बीमारी नहीं रह गई कि जो लाइलाज हो। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि कैंसर होने का एक विशेष कारण लोगों के जीवन में आजकल सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला फास्ट फूड भोजन भी है। तुलना बताते हुए उन्होंने बताया कि पश्चिम के देशों में कैंसर एक बहुत बड़ी बीमारी बन चुका है क्योंकि भारत की तुलना में पश्चिमी देशों में फास्ट फूड का चलन काफी ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि 70% से अधिक मामले कैंसर के धूम्रपान की वजह से भी सामने आते हैं, इसलिए धूम्रपान कैंसर का एक बड़ा कारण है।

डॉ सज्जन ने विशेष तौर से लोगों को जागरुक होने पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना जैसी बड़ी महामारी के बाद आज हम सभी को बीमारियों और उनके इलाज के प्रति जागरुक होना बहुत आवश्यक है लेकिन खुद डॉक्टर बनने से बचें। खासतौर से माता – पिता को बच्चों के खानपान का सही खयाल रखना बहुत जरूरी है। परिचर्चा में उपस्थित कई गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ सज्जन राजपुरोहित से सवाल कर बीमारियों और उनके इलाज के लिए जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, सौ फूटा इकाई अध्यक्ष रवि तोमर, संस्कार स्कूल के निदेशक आलोक प्रकाश, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना एवं सचिव आशीष जौहरी, बीएल कपूर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सेल्स एंड मार्केटिंग कंट्री हेड अजय मेहरोत्रा, नॉर्थ इंडिया हेड मुदित त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, पारस अग्रवाल, वैभव सक्सैना, सचिन खंडेलवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, गंगा चरण ग्रुप के निदेशक डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। परिचर्चा का संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम उपरांत उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने डॉ सज्जन राजपुरोहित को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

एक गूंज सेवा समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान

बरेली। अर्बन कोआपरेटिव बैंक डीहीपुरम के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडी पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में रविवार 7 जनवरी को एक गूंज सेवा समिति, बरेली उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जगपाल सिंह चौहान द्वारा राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मौजूद रहे। इस शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षकों को आमंत्रित किया गया।

सम्मान पाने वाले शिक्षकों में बरेली से नीलम सक्सेना, दीपा गुप्ता, शशिवाला जौहरी, जाकिर हुसैन, वीना शर्मा एवं शशि रानी के अलावा अन्य जिलों के 52 शिक्षक उपस्थित रहे। इन शिक्षको को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ये सम्मान प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में बने डिवाइडर पर लगा खंभा बन सकता है, हादसे की वजह

सीबीगंज (बरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में बने डिवाइडर पर लगे सड़क पर रोशनी के लिए बिजली का खम्भा कभी भी बड़े सड़क हादसे की वजह बन सकता है। ये खम्भे लगाए तो रोशनी के लिए गए हैं लेकिन इन खम्भों की वजह से किसी के घर का चिराग भी बुझ सकता है, और किसी के घर में हमेशा हमेशा के लिए अंधेरा भी हो सकता है।

ये रोशनी करने वाला खंभा उस डिवाइडर पर खड़ा है, जो लगभग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है, हल्का सा ही कोई भी वाहन अगर इससे टकरा जाए तो यह बड़े हादसे को दावत दे देगा। इस खम्भे और डिवाइडर की इस हालत को ऐसा नही कोई देख नही रहा हो, इस राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों में सांसद, विधायक, मेयर, के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं, और अक्सर इस मोड़ पर उनकी गाड़ी के पहिए थम ही जाते हैं, क्योंकि कस्बे से निकलते समय और राष्ट्रीय राजमार्ग से कस्बे की तरफ मुड़ते समय अक्सर यहां पर जाम देखा जा सकता है, सबकी निगाहों में होने के बाबजूद इस डिवाइडर और खम्भे को अभी तक ठीक कराना किसी ने जरूरी नही समझा।

इसके सुधार के लिए अभी तक किसी ने कोई भी पैरवी की हो फिल्हाल दिखाई नही देता, ये खम्भा किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं ढूंढा गया तो कोई बड़ा हादसा निश्चित ही होकर ही रहेगा, ये हमारा नही क्षेत्र वासियों का ही कहना है।

आपको बता दें कि इस खंभे से दस कदम की दूरी पर ही सीबीगंज इंटर कॉलेज है इस कॉलेज में सैकड़ो बच्चे पढ़ते हैं बच्चे भी इसी क्षतिग्रस्त डिवाइडर के पास से ही होकर गुजरते हैं, वहीं क्षेत्र वासियों के नन्हे मुन्ने बच्चे बस, टैंपो, वैन से इसी क्षतिग्रस्त डिवाइडर के पास से होकर अपने-अपने स्कूल के लिए निकलते हैं, और राष्ट्रीय राजमार्ग से स्लीपर रोड पर मुड़ते समय एफसीआई गल्ला गोदाम के ट्रक भी यहीं से निकला करते हैं अगर इन ट्रकों ने मुड़ते समय इस क्षतिग्रस्त हुए डिवाइडर को अपनी ज़द में ले लिया तो हादसा होना तय है।

सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर के इस हाल के बारे में जब पी डब्लू डी से संपर्क किया गया तब वहाँ से जानकारी हुई की यह कार्य स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराया जा रहा है जो की वी डी ए के अंतर्गत आता है, वी डी ए के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

अब देखना बाकी है कि कब तक इस डिवाइडर और खंबे को दुरुस्त किया जाता है।

सांसद संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को दी मकान की चाबी

सीबीगंज (बरेली)। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को क्षेत्र के चन्दपुर जोगियान गांव पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की खोज करना, और जो व्यक्ति अभी तक इन योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हे इस यात्रा के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना है।

चन्दपुर जोगियान में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में बरेली से सांसद संतोष कुमार गंगवार और मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, व उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दपुर जोगियान तथा प्राइवेट विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सांसद संतोष कुमार गंगवार और विधायक डीसी वर्मा द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद चौहान, शाखा प्रबंधक बड़ौदा ग्रामीण बैंक सीबीगंज सीमा सिंह ,अजय कुमार ,ग्राम प्रधान पति इरशाद जरीवाला ,ग्राम प्रधान गौ तारा महाराज सिंह उर्फ पंकज गंगवार,भाजपा नेता अनिल गंगवार, पूर्व प्रधान महेश बन गोस्वामी ,हरपाल गिरी गोस्वामी ,राजेश गिरी , सत्येंद्र पुरी ,पूर्व प्रधान असगर हुसैन मौजूद रहे।

सांसद संतोष कुमार गंगवार तथा विधायक डॉ डीसी वर्मा द्वारा समस्त योजनाओं की जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रो को आवासों का चाबी दी गई।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक ने सौंपे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र

मीरगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने का सिलसिला जारी है।

रविवार को विकसित संकल्प यात्रा विकास खंड फतेहगंज के गांव माधौपुर माफी और रूकमपुर पहुंची। जिसमें लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उनका लाभ लेने की अपील की गई।चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।उन्हे मुख्य अतिथि ने उपहार दिया।

यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड, उज्जवला, किसान सम्मान निधि आदि के आवेदन भरवाए गए।

इस दौरान सतीश चंद्र शर्मा एडिओ (प.), सचिव छत्रपाल गंगवार,पुष्पेंद्र कुमार गंगवार, अतुल सक्सेना, प्रधान जाहिद हुसैन, कमरुद्दीन, सत्यवीर गंगवार, आदेश सक्सेना,अजय सक्सेना, आबिद, रबी, सहित तमाम ग्रामवासी वा अन्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

कमिश्नर और आईजी ने समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए आदेश

बहेड़ी। तहसील बहेड़ी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर सौम्य अग्रवाल और आईजी डॉक्टर राकेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 123 शिकायतें आई जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया, तो वहीं भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना मिल को 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान करवाने, व मुख्य मार्ग किनारे लगे ईंट भट्ठे हटवाकर लोकल मार्गों पर लगवाए जाने की मांग की।

इसके अलावा राशन कार्ड न बन पाने और जमीनों पर अवैध कब्जे होने की भी शिकायतें आईं।

इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ डॉक्टर तेजवीर सिंह, वीडियो गरिमा सिंह समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खाली प्लाट में मिला एक नवजात शिशु का शव


आंवला। आज दोपहर 3 बज़े स्टेशन रोड पर आरा मशीन के पीछे पड़े खाली प्लाट मे एक 5-6 माह के नवजात शिशु का शव क्षत-विक्षत हालत मे मिलने से वहां के लोगों के होश उड गये।

किसी ने इस की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी पूछताछ की परन्तु कोई सही जानकारी नही मिल पाई।

error: Content is protected !!