तहसील दिवस आंवला मे अपर जिला अधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायत


आंवला। आज खिली खिली धूप मे शिकायतियो की भारी तादाद मे भीड रही। सर्वाधिक शिकायते राजस्व विभाग की रही और सर्वाधिक भीड गांव गांव व नगर आंवला की कम्बल प्राप्त करने वाली बुजुर्ग महिलाओं और आदमियों की रही। लगभग कम्बल 11 ब्ज़े से बटना शुरू हो गए, भारी संख्या मे कम्बल लेने वालों की भीड़ की वजहा से बीच मे ही इस काम को रोकना पड़ा।

आज तहसील दिवस मे लगभग सभी विभाग के अधिकारी जिसमें आंवला उप-जिलाअधिकरी गोविन्द मौर्य,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकत्सा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी,समस्त ब्लाक के बी.डी.ओ. आदि पधाधिकारीयो ने शिकायतो का निस्तारण किया।

स्वास्थ विभाग की और से लगभग 10-12 विकलांग लोगों के प्रमाण पत्र बनाएं गये। अलग अलग विभाग के अलग अलग काउंटरों पर सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे, बिकलाग पेशन विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आयुषमान कार्ड, विधुत विभाग सिचाई विभाग आदि के पधाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण किया। लगभग 100 से 200 लोगो को कम्बल वितरण किए गये, पूर्ति विभाग की समस्त समस्याओं को पूर्ति अधिकारी दीलीप कुमार ने निस्तारण किया।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर बल्लिया में घर-घर जाकर बांटे जा रहे पीले अक्षत

बरेली/आंवला। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा दीपावली की तरह मनाने के ​लिए भाजपा और हिंदू सगठनों द्वारा सर्वसमाज को घर-घर जाकर पीले अक्षत बांटे जा रहे हैं। इस पुण्य कार्य में तहसील आंवला के बल्लिया द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है।

इसी क्रम में कस्बा बल्लिया में भी हिन्दू संगठनों व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर पीले अक्षत व अयोध्या श्री राम मंदिर चित्र का वितरण किया। जिसमें दिनेश जायसवाल टिंकू, राजीव गुप्ता राजू, अम्बर गुप्ता, अत्तन पाठक,आदेश जायसवाल, गोपाल गुप्ता, ग्रीश गुप्ता,विनीत गुप्ता,ग्रीश जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर बल्लिया के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार अध्यापक व अन्य गणमान्य लोग साथ मे रहे।

विदाई पार्टी में जमकर झूमे छात्र व छात्राएं, चेहरे पर खुशी, आंखों में दिखा विदाई का दर्द


बहेड़ी। हसील बहेड़ी क्षेत्र के गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में दिनांक 5 जनवरी 2024 शुक्रवार के दिन विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बीएससी कृषि अष्टम सेमेटर के विद्यार्थियों की विदाई की गई इस अवसर पर अनेक छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी इसके अतिरिक्त वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन प्रस्तुतियां कराई गई।


महाविद्यालय के कृषि संकाय के समन्वयक डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया ।साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) हरिकेश सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है । उन्होंने छात्र-छात्राओं को आने वाली परीक्षाओं में धैर्य लगन और मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

वही एग्रोनॉमी विभाग के डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारे छात्र व छात्राओं ने बीएससी कृषि को उत्तीर्ण किया है खुशी के साथ-साथ यह घड़ी दुख की भी है। आज हमसे हमारे प्यारे बच्चे जुदा हो रहे हैं।

वही विदाई समारोह में बच्चों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गई। बच्चों की आंखें नम होते देख सभी भावुक हो उठे। वही इकबाल अंसारी दिव्यांशु मिश्रा आदित्य सिंह संचित पटेल अनुज गंगवार तान्या शर्मा समरीन आदिल बेग प्रियांशी गंगवार आदि ने कहा कि विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर सर जी व डॉक्टर राकेश सर जी जैसे अध्यापक बहुत कम देखने को मिलते हैं।

एग्रीकल्चर विभाग के सभी अध्यापक बहुत ही उच्च व्यवहार के धनी व्यक्ति हैं जो अपने कार्य का निष्ठा पूर्वक पालन करते हैं आवश्यकता पड़ने पर वह रविवार के दिन भी महाविद्यालय में आकर काम करते हैं ।बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात उनके लिए साथ खड़े रहते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हरिकेश सिंह, कृषि विभाग अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर कुमार, डॉ राकेश शर्मा, मुनीष वर्मा, राजवीर शर्मा, डॉक्टर प्रशंसा सिंह सहित कॉलेज के अन्य कर्मचारी व अध्यापक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!