हिट एंड रन के विरोध में रोडवेज और ट्रक चालकों की हड़ताल, जनता बेहाल

बरेली। हिट एंड रन के विरोध में नए साल के पहले दिन सोमवार को रोडवेज और ट्रक चालकों ने हिट एंड रन के विरोध में हड़ताल कर दी। नए कानून का विरोध करते हुए बसें खड़ी कर दी। इस कारण माल व यात्री अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सके।

रोडवेज स्टैंड से मायूस होकर लौट रेलवे स्टेशन की ओर चले गए।भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है। जगह-जगह इस नए कानून के विरोध में चक्का जाम हो रहा है। वहीं बरेली में भी वाहन चालकों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। नया कानून लागू होने से वाहन चालकों ने इसके विरोध में हड़ताल की है। जिस कारण यातायात पुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चालकों ने बताया कि अगर घर में कोई अकेला कमाने वाला है। अगर कोई हादसा हो जाता है तो उसके घर का जीवन यापन कैसे होगा। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए। चालकों ने बताया कि नियम इतना कठोर न हो कि किसी चालक या उसके परिवार को परेशानी न आए। यात्रियों ने बताया कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री निशू ने बताया कि उन्हें मुरादाबाद जाना है।

वह रोडवेज स्टैंड पहुंची तब उन्हें जानकारी हुई कि बस नहीं चल रही है। अब वह ट्रेन से जाएंगी। सतीश ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना है। चालकों की हड़ताल के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। वह ट्रेन से जाएंगे। परिचालक राघवेंद्र ने बताया कि नए कानून के विरोध में हड़ताल कर रहे है। तीन जनवरी तक विरोध पर रहेंगे।
 

अवैध खनन के खिलाफ बाबा ने खोला मोर्चा, दूध फैक्ट्री के सामने शुरू किया धरना-प्रदर्शन

आंवला। अवैध खनन के खिलाफ योगी बाबा ने खोला मोर्चा, दूध की फैक्ट्री के सामने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बाबा ने अवैध खनन करने वालों पर आरोप लगाया है कि यह लोग बिना परमिशन अवैध खनन कर रहे हैं इससे पहले इस संबंध में 29-12-2023 को तहसीलदार आवला को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी और तीन दिन का समय दिया था अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने के उपरांत आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दूध फैक्ट्री के मैनेजर अनमोल शर्मा ने बताया बाबा जी का धरना अवैध खनन के खिलाफ है हमारी कम्पनी में सभी कार्य नियम अनुसार ही होते हैं हमें जितनी भी मिट्टी की जरूरत होती है उसकी परमिशन लेकर ही मिट्टी लेते हैं।

आज समस्त मोटर वाहनो की रही हड़ताल यात्री हुए परेशान



आँवला। आज अचानक हुई मोटर वाहनो की हडताल की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
आंवला पुरेना बस स्टैंड तिराहे से बरेली बदायू दिल्ली रामपुर चंदोसी आदि स्थानों पर जाने वाली प्राईवेट बसो नगर निगम और रोडवेज बसो के अलावा टैम्पो आदि का आवागमन व संचालन अनिशचित काल के लिए रोक दिया गया। जब से इस नये कानून व नियमों का पता चला कि यदि किसी भी वाहन चालक से एक्सीडेंट के दौरान किसी की मृत्यु होती है तो ड्राइवर पर 10 लाख का जुर्माना और दस साल की सजा होगी तब से ही बस यूनियन के अध्यक्ष व अन्य सदस्यो ने तहसील पर इस कानून को हटाने हेतु पर दर्शन किया और कहा कोई ड्राईवर जान बूझकर किसी का एक्सीडेंट नही करता उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस कानून को बदला नही जायेगा कोई वाहन नही चलेगा।

भीषण ठंड को देखते हुए आंवला तहसील परीसर मे निर्धनों को बाटे गये कम्बल


आंवला। आज तहसील परीसर मे उप-जिलाअधिकारी की देख रेख मे गाँव से आई बुजुर्ग और निर्धन महिलाओं को लगभग सौ कम्बल वितरण किये गए इसके तदोपरांत जिन महिलाओं को कम्बल नही मिल पाये उनको आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सरकार द्वारा कम्बलो को भेजा जायेगा तथा ग्राम सचिवों और प्रधान द्वारा अवगत कराया जायेगा ।

नव वर्ष 2024 के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह


बरखेड़ा। नव वर्ष के शुभ अवसर पर एक जनवरी को बरखेड़ा पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मद अहमद (पूर्व सैनिक)को संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया उसके बाद पूर्व सैनिक ने पत्रकार संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्मानित किया इस मौके पर संगठन के संरक्षक सत्य प्रकाश सक्सेना,मोहम्मद सादिक ,अध्यक्ष मो0 इसरार, उपाध्यक्ष शिवकुमार प्रभाकर,हरीओम वर्मा,महामंत्री पवन सक्सेना,संगठन मंत्री मो0 जैनुल,सह संगठन मंत्री रूपकिशोर जोशी मंत्री अवध किशोर सक्सेना,कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना, मीडिया प्रभारी विमलेश कुमार,सह मीडिया प्रभारी सेठ अनस,बिधिक सलाहकार अवधेश गुप्ता,सदस्य मुकेश गुप्ता,जगदीश कुमार,राहुल शर्मा,रामपाल, वैभव गुप्ता,मैजूद रहे।

जिलाधिकारी की पहल पर पहले सोमवार को रामगंगा घाट पर किया गया आरती का आयोजन

वन राज्यमंत्री एवं बिथरी चैनपुर विधायक डॉ० राघवेंद्र शर्मा रहे शामिल

बरेली। वर्ष पहले माह के पहले सोमवार को रामगंगा चौबारी घाट पर सायं लगभग छह बजे गंगा आरती कराई गयी। गंगा आरती कराए जाने के लिए जो भी संस्था या इंडस्ट्री प्रायोजक बनेगी उसका फोटो बैनर पर लगाया जाएगा इस क्रम राष्टीय जागरण युवा मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके संरक्षक अमित भारद्वाज,अध्यक्ष राजू उपाध्याय जिला गंगा समिति कमेटी और जिलाधिकारी की पहल पर वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना एवं बिथरी चैनपुर विधायक डॉ०राघवेंद्र शर्मा शामिल सहित सैकड़ों क्षेत्र वासी भी आरती में आरती में मौजूद रहे।

चौबारी में बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल के लिए चिन्हित भूमि की पैमाइश कराकर निर्माण कराने के निर्देश भी दिए हैं।आरती को लेकर शाम को ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गंगा किनारे एक कैंप भी लगाया गया।

यहां आयोजक और जिला गंगा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। गंगा किनारे दीप जलाए गए। इस दौरान लोगों ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए।
बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बीते दिनों हुई जिला गंगा समिति की बैठक में हर सोमवार को रामगंगा आरती करने की पहल की थी।

सहारनपुर से आयोध्या को पैदल निकले दो राम भक्त

सीबीगंज (बरेली)। 22 जनवरी को मध्यान्ह मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए सहारनपुर से चलकर अयोध्या, राम मंदिर तक का सफर पैदल ही तय करते हुए सहारनपुर से दो राम भक्त 22 दिसंबर को निकल चुके थे जिन्होंने सीबीगंज क्षेत्र में सोमवार को लगभग 2 बजे प्रवेश किया। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसकी तैयारी को लेकर हर एक राम भक्त अपने-अपने तरीके से अयोध्या पहुंचने का प्रयत्न कर रहा है इसी को लेकर सहारनपुर से निकले इन दो युवकों ने पदयात्रा को ही अपना मार्ग मान लिया।भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी को रामलला के बालरूप की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. 16 जनवरी से बालरूप के अधिवास का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा, जो कि प्राण प्रतिष्ठा का पहला कार्यक्रम है. फिर 17 जनवरी को रामलला के बालरूप को नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा. जिसके बाद 18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ हो जायेगी और 19 जनवरी को यज्ञ अग्नि की स्थापना की जाएगी. 20 जनवरी को गर्भगृह को सरयू नदी के जल से 81 कलश से साफ करने के बाद वास्तु की पूजा होगी. 21 जनवरी को रामलला को तीर्थों के 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा. आखिर में 22 जनवरी को मध्यान्ह मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस मौके पर पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. देश-विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान भी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सहारनपुर से प्रिंस कपिल और उनके साथी आर्यन शर्मा भगवान राम की ध्वजा लिए पैदल राम मय होकर यात्रा को जय श्री राम का नाम लेते हुए कदम कदम बढाते जा रहे हैं सीबीगंज क्षेत्र में जब उनसे बात हुई तो उन्होंने बताया आज 11 दिन हो चुके हैं और हम 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। इतने लंबे सफर पर निकले प्रिंस कपिल और आर्यन शर्मा के चेहरे पर कोई थकान नहीं दिख रही थी उनका कहना था यह यात्रा करने के लिए भगवान राम स्वयं उन्हें प्रेरित कर रहे हैं हमारा एक-एक कदम उनके नाम से ही आगे बढ़ रहा है। प्रिंस कपिल और आर्यन शर्मा को पूरी उम्मीद है कि उन्हें भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका भगवान राम ही दिलवाएंगे.

ट्रक चालको ने किया नए कानून का विरोध

सीबीगंज (बरेली)। केंद्र सरकार द्वारा सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए हिट ऐंड रन कानून में बदलाव किया गया है। नए कानून का विरोध कर रहे ट्रक चालकों ने सीबीगंज थाना क्षेत्र में तीन जगह चक्का जाम करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सजगता के चलते ट्रक चालक जाम लगाने में कामयाब नहीं हो सके।

ये भी पढ़े : Click here

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए हिट ऐंड रन कानून में बदलाव किया गया है। कानून संशोधन के विरोध में शनिवार से ही ड्राइवरों ने यूपी में चक्का जाम करना शुरू कर दिया था। विरोध तेज होने की स्थिति में इसका सीधा असर रोड सप्लाई चेन पर होगा। ट्रकों की हड़ताल होने से दूध, सब्जी और फलों की सप्लाई बाधित होने की संभावना जताई जा रही है. और कीमतों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है. पेट्रोल-डीजल की सप्लाई भी रुक सकती है, जिससे लोकल ट्रांसपोर्ट और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी भी हो सकती है। नए कानून के विरोध में ट्रक चालक जगह जगह जाम लगाकर अपना विरोध जाता रहे हैं. इसी क्रम में ट्रक चालकों द्वारा लगभग 10 बजे सीबीगंज स्थित पस्तौर मोड पर जाम लगाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालकों को समझा बुझाकर वहां से से सभी को रवाना कर दिया. इसके बाद परसा खेड़ा स्थित एक फार्म हाउस के सामने भी जाम लगाने की कोशिश की गई। पुलिस की सतर्कता के चलते ट्रक चालक वहाँ भी कामयाब नहीं हो सके. तो सभी ट्रक चालक इकट्ठे होकर झुमका चौराहे पर 11 बजे जाम लगाने लगे। चौकी इंचार्ज परसा खेड़ा संदेश यादव को जैसे ही जाम लगने की जानकारी हुई उन्होंने पुलिस बल के साथ झुमका चौराहे पर पहुंचकर बड़ी ही सूझबूझ से ट्रक चालकों को समझा वुझाकर वहाँ से रवाना कर दिया।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कम्बल वितरित किए

सीबीगंज (बरेली)। सर्दी के मौसम में ठंड से निराश्रितों और राहगीरों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष एक दिसंबर से अलाव जलने शुरू हो जाते रहे हैं। लेकिन इस बार न तो नगरीय क्षेत्र में और न ही ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कुछ होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। ठंड के इस प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार व उनके अग्रजभाई एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना के द्वारा सीबीगंज क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में कंबल वितरित किये गए।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद रचित गुप्ता, राजन श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश लोधी पूरनलाल लोधी रवि गुप्ता मनोज सक्सेना निसू सक्सेना राजेश कुमार राय अजय कुमार मौर्य के साथ अन्य लोगों के सहयोग से विधवा, और दिव्यांग महिलाओं को कम्बल वितरित किये गए। शहर विधायक डॉ अरुण कुमार और उनके अग्रज एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना द्वारा 200 सी बी गंज मे महिलाओं को कम्बल वितरित किये गए। वही वन मंत्री के द्वारा सीबीगंज क्षेत्र की सर्वोदय नगर कॉलोनी में भी 100 कंबल वितरण किए गए।

क्षेत्रीय पार्षद वेदराम मौर्य गिरीश चंद्र शर्मा हरिशंकर गंगवार चंद्र प्रकाश के सहयोग से यह कंबल वितरित किए गए. कम्बल पाने वाली महिलाओं ने जंहा एक तरफ शहर विधायक की इस पहल की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र की आम जनता ने प्रशासन को द्वारा अलाव की व्यवस्था कराने की शहर विधायक से अपील की, क्योंकि आम जन मानस का कहना था कि इस कड़ाके की ठंड में प्रशासन ने अभी तक न तो अलाव की लकड़ी का इंतजाम किया है और न ही कम्बल का। आप के द्वारा गरीबों के लिए कम्बल वितरण किया गया है निः संदेह वो सराहनीय है लेकिन योगी राज में प्रशासन की कार्य शैली पर भी आप की नजर होनी चाहिए। इसलिए आप से आग्रह है कि इस कड़ाके की ठंड में अलावा की व्यवस्था जल्द से जल्द करवा दीजिये जो हर वर्ष दिसंबर माह के शुरू होते ही किया जाता रहा है। फिल्हाल वन मंत्री डॉ अरुण कुमार और उनके अग्रज एडवोकेट अनिल कुमार की इस पहल पर को खलीलपुर की महिलाओं ने आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!