मसीही कलीसिया चर्च में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, वर्ष 2024 प्रार्थनाओं का वर्ष : रेव्ह. संजय पॉल

बरेली। इज़्ज़तनगर क्षेत्र में स्थित मसीही कलीसिया चर्च में वर्ष 2023 के अन्तिम दिन रेव्ह. संजय पॉल ने छोटे बच्चों को गिफ़्ट देकर 2023 के अन्तिम दिन पूरे वर्ष में परमेश्वर के किये हुए कार्यों व उसकी दया के लिए धन्यवाद दिया और नववर्ष 2024 को प्रार्थनाओं का वर्ष बताया और देशहित के लिए प्रार्थना कर सबको आशीष दी। आज के दिन पास्टर जॉनसन, पास्टर रविन्द्र, पास्टर मुकेश आदि मौजूद रहे।


चर्च प्रांगण में ही मसीही कलीसिया चर्च की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन भाई सोनू ने किया, जिसमें बोरी दौड़, चम्मच दौड़, रस्सा-कस्सी, ब्लाइंड फोल्ड आदि खेलों का आयोजन किया गया।


खेलकूद में बच्चों व वयस्कों सभी ने हिस्सा लिया, जीतने वालों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात सामुहिक भोज, चाय आदि की व्यवस्था भी कलीसिया की तरफ सी की गई।


खेलकूद प्रतियोगिता में प्रिंस, जैफ, रेव्ह. संजय पॉल, मंतशा, मुन्नी आंटी, रिनी, अनिल कुमार, पूनम, ज़िदान, गैवी, शालू आदि विजेता रहे। रेव्ह. संजय पॉल ने सभी के लिए प्रार्थना कर आशीर्वाद दिया तथा समाज व देशहित के लिए दुआएं की व आराधना का संचालन पास्टर मुकेश ने किया।

सीबीगंज इंटर कॉलेज मे संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाता है 30 दिसम्बर

सीबीगंज/बरेली। 30 दिसंबर का दिन सीबीगंज इण्टर कॉलेज के लिए खास रहा इस दिन को विद्यालय के संस्थापक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी संस्थापक दिवस को वार्षिकोत्सव समारोह के रूप में मनाया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय की नींव 1912 में रखी गई थी। विद्यालय के संस्थापक महान समाजसेवी डॉक्टर श्यामस्वरूप “सत्यव्रत” ने निस्वार्थ भाव से इस क्षेत्र की गरीब और मजलूम जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की। डॉक्टर श्यामस्वरूप “सत्यव्रत” के द्वारा बरेली में चार विद्यालयों की स्थापना की गई थी जिसमें सीबीगंज इण्टर कॉलेज, एस वी इंटर कॉलेज, स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज एवं सिटी सब्जी मंडी स्थित महात्मा गांधी हायर सेकंडरी विद्यालय शामिल हैं। डॉ श्याम स्वरूप “सत्यव्रत” पेशे से एक डॉक्टर थे और निस्वार्थ भाव से गरीबों और मजलूमों को निशुल्क दवाइयां वितरित करते थे।

वर्तमान में उनके पौत्र कर्नल अभय स्वरूप एवं पौत्रवधु मधुलिका स्वरूप इन चारों विद्यालयों का संचालन कार्य देख रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता श्यामवीर ने डॉ श्याम स्वरूप ‘सत्यव्रत’ के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि यह लंबे समय से कहा और माना जाता रहा है कि किसी भी महान कार्य को करने के लिए सही बुनियाद का होना बहुत जरूरी है। यह वास्तव में वह मंच बनाता है जिस पर भविष्य टिका होता है बरेली शहर में चार विद्यालयों की उस समय स्थापना करना जब शिक्षा की जरूरत सबसे अधिक थी अपने आप में डॉक्टर साहब की बड़ी उपलब्धि रही। और उन्होंने हमें एक ऐसा मंच तैयार करके दिया जो लंबे समय तक जीवंत रूप में खड़ा रहेगा। इन विद्यालयों से पढ़ कर निकले बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय की स्काउट गाइड टीम द्वारा जनपद स्तरीय रैली में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संस्थापक दिवस के अवसर पर अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के निर्धन छात्र छात्राओं को विद्यालय की तरफ से स्वेटर प्रदान किए गए।


साथ ही सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई।

विधायक ने शाही मिर्जापुर मार्ग का फीता काटकर किया शिलान्यास

मीरगंज। शाही से मिर्जापुर मार्ग लंबाई लगभग दो किलोमीटर पिछले लंबे समय से जर्जर हालत में था विधायक डॉ. डी.सी.वर्मा ने शासन में जोरदार पैरवी की जिसके कारण क्षेत्र की जनता को सड़क की सौगात मिल पाई है सड़क लगभग चौबीस करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी अटामांडा -धौराटांडा से शाही मिर्जापुर तक लगभग लंबाई साढ़े सात किलोमीटर निर्माण किया जाएगा शिलान्यास के दौरान क्षेत्रीय सांसद संतोष गंगवार, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार, नगर पंचायत शाही के अध्यक्ष वीरपाल मौर्य, जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी एसके पचौरी की उपस्थिति में किया गया शाही नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन सांसद संतोष गंगवार,विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा ने फीता काटकर किया शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य ने सभी का स्वागत किया एवं धन्यवाद प्रेषित किया नगर पंचायत कार्यालय लगभग नववे लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, सुमित शर्मा, अनुरोध सिंह,प्रिया रस्तोगी, सदस्य जिला पंचायत ममता गंगवार, वैभव सिंह, वेदपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आदेश रस्तोगी, मनोज गंगवार व कैलाश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्राम जहुरगंज में होलिका दहन की भूमि पर कब्जा कर किया अवैध निर्माण


बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जहुरगंज में होलिका दहन की भूमि पर कब्ज़ा कर किया अवैध निर्माण, ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई भी कार्यवाही।

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव जहुरगंज में ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन की भूमि पर गांव के ही लक्ष्मन प्रसाद पुत्र रोशन लाल, सुरेंद्र पाल पुत्र रोशन लाल, नरेंद्र पाल पुत्र जीवन लाल के द्वारा कब्ज़ा कर अवैध निर्माण कर लिया जिसकी शिकायत ग्राम वासियों के द्वारा बीते तीन-चार महीने से करने के बावजूद भी कोई भी कार्यवाही नहीं हुई यहां तक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भी ग्राम वासियों ने जाकर शिकायत की फिर भी शासन व प्रशासन के कान में जूँ तक नहीं रेंगी और आखिरकार उक्त लोगों द्वारा होलिका दहन की भूमि पर कब्जा करने के बाद निर्माण को पूरा कर लिया गया शासन व प्रशासन पूरी तरह से मौन।

error: Content is protected !!