विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कला में संपन्न हुआ कार्यक्रम

आंवला/राजपुर कला। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही है योजना के बारे में जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों ने लोगों से रूबरू होकर विस्तार से जानकारी दी, पीएम आवास योजना के भी लाभार्थियों को चाबी दी गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुधन एवं अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रचलित कर बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की ओर से गांव-गांव में पहुंच रही है इसमें सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मोदी जी की सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और किन-किन लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, मोदी जी का सपना है पिछले 9 साल से 2047 तक भाजपा को भारत को विकसित भारत बनाना है और उन्होंने कहा मैं पशुधन विभाग का मंत्री हूं यहां जितने भी हमारे बहन भाई बुजुर्ग बैठे हैं, हम लोग खेती करने वाले किसान हैं और खेतों में हम लोग खेती रासायनिक उर्वरक कीटनाशक दवा लगाकर अनाज पैदा कर रहे हैं जिससे हमारे समाज में कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का शिकार हो रहे है इसलिए हम लोगों को गौ पालन करना चाहिए, गौ पालन के लिए सरकार प्रतिदिन ₹50 देती है, गाय के दूध से तैयार उत्पादकों का बाजार में अच्छा मूल्य मिलता है गोमूत्र और गोबर से भी कई तरह से उत्पाद तैयार किए जा सकता है और किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और अपने खेतों में देसी गोबर खाद का प्रयोग करें, उन्होंने गायों का ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व बताया पशुओं को ना छोड़ने की अपील की, सरकार गायों की नस्ल सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है अगर कोई किसान अच्छी नस्ल की गाय बाहर से लाता है उसे एक गाय पर 40000 का अनुदान, दो गाय पर 80000 का अनुदान दिया जाएगा, हमारी सरकार अच्छी नस्ल की गाय के लिए निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कर रही है, प्रत्येक विभाग का अलग-अलग जन समस्या सुनने के लिए काउंटर लगे होने से अधिकारियों का कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए। इस बार आप लोगों को छोड़ रहा हूं अगर आप लोगों ने गांव-गांव जाकर ठीक से लोगों के मोदी जी की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी और उसका लाभ नहीं पहुंचा तो आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विशेष अतिथि मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने कहा अखिलेश बाबू कहते हैं जाति की जनगणना होनी चाहिए, जबकि गरीब की जनगणना होनी चाहिए, वह किसी भी जाति का व्यक्ति क्यों ना हो, हमारे देश में 140 करोड लोगों की बात मोदी जी करते हैं इसलिए हम सभी को 2024 में फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आवाहन करता हूं, सरकार की चल रही कार्य योजनाओं को जन-जन तक आप सभी लोग पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में पीएम आवास की चाबी—माधव शर्मा, टेकचंद मौर्य, यामीन, शमीम बानो, चार लोगों को दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश गुप्ता ने की।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश मोहन त्यागी, विद्यालय प्रबंधक प्रवीन सक्सेना, समाजसेवी अखिल सक्सेना, खंड विकास अधिकारी विजय आनंद, एडीओ पंचायत अभय आर्य, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वैभव राठौर, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ वंदना शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी नरेश चंद्र शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी अरुण तिवारी, कृषि विभाग सुरेंद्र कुमार गंगवार, ग्राम पंचायत अधिकारी रूप राम गौतम, ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता, ग्राम पंचायत सहायक अमन महेश्वरी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर वर्मा, प्रेम शंकर सक्सेना, अरविंद वर्मा, प्रधान यशपाल सिंह, डॉ राम जीत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, साधन सहकारी समिति बड़ागांव सभापति जितेंद्र पाल सिंह यादव, शोभाराम शर्मा, रितेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


ग्राम अनुरुद्धपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हुआ, वहां भी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी, इस दौरान वहां 12 लोगों को पीएम आवास की चाबियां दी गई, वहां अभी भी लोकतंत्र घूंघट में नजर आया, वहां की प्रधान रचना देवी घूंघट में नजर आई उनसे ग्राम विकास की पत्रकारों ने जानकारी हासिल करनी चाहिए तो वह अपने पति को जानकारी होने की बात कही – इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद व्यास अधिकारी मौजूद रहे।

ससुराल वालो से तंग आकर विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या


फरीदपुर। तहसील फरीदपुर मे लिपिक कृति अग्निहोत्री ने जहर खा लिया तो मायके वाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई ने दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल वालो पर मुकदमा दर्ज कराया है।

भाई ने बताया है कि ससुरालवालो के उत्पीडन से परेशान होकर विवाहिता मायके मे रह रही थी पति समेत छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला फरर्खपुर निवासी अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी बहन कृति अग्निहोत्री आयु 28 फरीदपुर तहसील मे लिपिक के पद पर कार्यरत थी उनकी शादी 20 फरवरी 2020 मे सीतापुर के गॉव सैतियापुर थाना पिसवा निवासी ऋषि अवस्थी से की थी बहनोई मुरादावाद के मुढापांढे ने स्टेट वैक मे क्लर्क है। शादी मे कृति ने 16 लाख रुपये का लोन लेकर ससुरालियो को दहेज दिया था अतुल का कहना है कि बहिन के ससुराल वाले 10 लाख रुपये और मांग रहे थे जिससे तंग आकर कृति मायके मे रहने लगी और कल रात मे जहर खा लिया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई अतुल ने आरोपी पति ऋृषि अवस्थी, ससुर शंभू दयाल अवस्थी, सास अरुण लता, जेठ दीपक अवस्थी, देवर प्रवीण अवस्थी, पीयूष अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस जाँच कर रही है।

बहेड़ी बार एसोसिएशन ने नववर्ष के उपलक्ष्य में किया भोज

बहेड़ी/बरेली। बार एसोसिएशन बहेड़ी हर वर्ष की भांति नए साल के उपलक्ष में हुई दावत जिसमें बहेड़ी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं अधिवक्ताओं ने ने लिया लाजवाब खाने का आनंद इस दौरान एसडीएम बहेडी अजय कुमार उपाध्याय सब रजिस्टार अनामिका सिंह बहेड़ी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पति राम गंगवार एडवोकेट महासचिव रामस्वरूप गंगवार एडवोकेट महेंद्र पाल गौतम एडवोकेट सूरजपाल गंगवार एडवोकेटम मनोहर लाल गौतम एडवोकेट ठाकुर रन सिंह एडवोकेट शकील गुरु एडवोकेट केसर गंगवार एडवोकेट साबिर रजा एडवोकेट मुजस्सम खान एडवोकेट अंशु गंगवार एडवोकेट लाल बहादुर दिवाकर एडवोकेट रूप कुमार दिवाकर एडवोकेट हरीश गंगवार एडवोकेट जसवीर सिंह चौहान एडवोकेट लाल सिंह चौहान एडवोकेट बब्बू एडवोकेट रीतराम मौर्य एडवोकेट जागन
लाल सागर एडवोकेट हुकम सिंह एडवोकेट रविंद्र राठी एडवोकेट धर्मपाल सागर एडवोकेट जगदीश गुर्जर एडवोकेट राजेंद्र मौर्य एडवोकेट रामपाल राठौर एडवोकेट रामपाल सागर एडवोकेट सतपाल गौतम एडवोकेट ढाकन लाल एडवोकेट मजहर मोहसिन एडवोकेट वीरेंद्र सक्सेना एडवोकेट मनोज जौहरी एडवोकेट ज्ञान सिंह गंगवार एडवोकेट चौधरी हरदीप सिंह एडवोकेट जयदेव गंगवार एडवोकेट ओमवीर गंगवार एडवोकेट मानसिंह गौतम एडवोकेट रामेंद्र कश्यप एडवोकेट अरविंद कश्यप एडवोकेट चयनपाल गंगवार एडवोकेट वीरेंद्र प्रजापति एडवोकेट बृजेश गंगवार एडवोकेट कृष्ण अवतार शर्मा शर्मा एडवोकेट मनदीप सिंह एडवोकेट बलदेव सिंह संधू एडवोकेट अंसार शाह एडवोकेट फूल सिंह मौर्य एडवोकेट आदि सभी अधिवक्ता मौजूद है ब्लॉक संवाददाता शेर सिंह

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य मे घूम धाम से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा


फरीदपुर। विश्व हिन्द परिषद के वैनर तले सभी हिन्दू वादी संगठनो ने नगर मे विशाल कलश यात्रा निकाली जिसमे नगर के सैकडो लोगो ने अपनी सहभागिता प्रदान की श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या के उपलक्ष्य मे आज नगर फरीदपुर संघ जिला ऑवला मे विश्व हिंदू परिषद के वैनर तले आर एस एस,हिन्दू जागरण मंच, वजरंगदल, वीरागना वाहिनी, नरसेवा ग्रुप, भाजपा के कार्यकर्ता कलश यात्रा मे शामिल रहे नगर के लोग स्टेसन के पास भारत माता मन्दिर पर सभी नगरवासी एकत्र हुए और ओम पल्लिक स्कूल के प्रबन्धक अनूप गुप्ता अपने विधालय के बच्चो को भगवान राम के स्वरूपो सहित झांकी कलश यात्रा मे सामिल की कार्यक्रम को संघ के विभाग कार्य वाह सुरेश शर्मा व जिला संघ चालक डॉ महेश चौधरी आदि के साथ ऑवला सांसद धर्मेद कश्यप एमएलसी कु० महराज सिंह क्षेत्रीय विधायक डॉ श्यामविहारी लाल ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के वारे मे सभी को बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम अपने मन्दिर मे विराजमान होगे भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ है।

इस उपलब्क्ष मे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक श्रीराम अयोध्या से आए अक्षत को प्रत्येक हिन्दू परिवार के घर घर जाकर पहुंचाने का कार्य करेंगे और 22 जनवरी को सभी हिन्दू लोग अपने घर को दिपावली की तरह दीपको से सजायेंगे। कलश यात्रा मे विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राणा,अनिल प्रताप सिंह , अमित पांडे बबलू ,आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप , ब्रह्ममेद्र मिश्रा ,अभिमन्यु सिंह ,संजय सिंह चौहान , ओमवीर सिंह गुर्जर ,हिंदू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान , शिव कुमार भाटी नगर अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, सत्यपाल सिंह यादव , पुत्तू लाल,मोहित शर्मा ,आर पी शर्मा, जबर सिंह , ब्लाक अध्यक्ष राकेश शंखधार , शिवम शर्मा , विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ,हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मीना शर्मा , जिला उपाध्यक्ष संगीता कश्यप,नगर अध्यक्ष पूनम गुत्ता, दिपाली शर्मा, प्रीति शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, भुवनेश्वर सिंह, रवि कुमार, आदि रहे।

ग्रिटिंग कार्ड बहा रहा अपनी बदहाली पर आसूं

कभी समय हमारा भी था, जमाने में ग्रिटिंग कार्ड देने की परम्परा हो रही है समाप्त।
जो बीत गये वह दिन दुबारा नही आते कह रहे है ग्रीटिग कार्ड ।

देवरनियाँ। एक जमाना था जब नववर्ष एवं त्योहार के उपलक्ष्य मे अथवा विशेष अवसरों पर लोगो को बधाई देने के लिए ग्रिटिंग कार्डो कि खरीदारी कर उन्हे डाक के माध्यम से भेजकर शुभकामना संदेश देते थे। नववर्ष, दीपावली क्रिसमस डे आदि का आगाज होने से पूर्व ही बाजार ग्रिटिंग कार्डो से सजने लगते थे। लोग कई कई दिन पहले से ही ग्रिटिंग कार्डो की खरीदारी करने मे लग जाया करते थे, और उनकी कोशिश यही रहा करती थी कि उनकी ओर से भेजे गए ग्रिटिंग कार्ड के माध्यम से भेजे गए संदेश समय रहते अपने गंतव्य तक पहुंच जाये।

हालांकि बदलते जमाने के साथ- साथ कागज़ पर तैयार किये गये ग्रिटिंग कार्ड भेजना अब यादगार बनकर ही रह गया है । वर्तमान समय मे सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक-दूसरे को नववर्ष अथवा तयोहारो की बधाई संदेश देते है। शायद यही वजह है कि पहले कि तरह अब बाजारो मे ग्रिटिंग कार्डो को बिक्री के लिए सजाने का प्रचलन भी अब लुप्त होता जा रहा है । किसी जमाने का हीरो ग्रिटिंग कार्ड आज अपनी बदहाली पर आसूं बहाने लगा है।

कुछ बर्ष पूर्व देखा जाता था कि नववर्ष,दीपावली क्रिसमस डे आदि अवसर आने से पूर्व बाजार सुन्दर सुन्दर ग्रिटिंग कार्ड से सजने लगते थे!दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकान पर अच्छे शब्दो से लिखी इबारतों और चित्रो वाले ग्रिटिंग कार्ड अपनी दुकान के सामने लगाया करते थे तयोहारो व नववर्ष की बधाई देने के लिए ग्रिटिंग कार्ड का ही प्रयोग किया करते थे । इतना ही नही लोग दूर दराज़ मे रहने वाले अपने मित्रों और सगे सम्बन्धियो आदि को डाक द्वारा ग्रिटिंग कार्ड भिजवाते थे और कार्ड पाने वाले भी अपने रिश्तेदारो एवं मित्रों के द्वारा भेजे गए शुभ संदेश पाकर काफी खुश हुआ करते थे। समय के बदलते परिवेश मे प्रेमियो और मित्रों के बीच ग्रिटिंग कार्ड का स्थान अन्य उपहारों ने लेना शुरू कर दिया है, और ग्रिटिंग कार्ड पुराने जमाने कि यादें बनकर रह गये।

नववर्ष आदि तयोहारो के मौके पर कभी बाजारो की रौनक बने रहकर खुद पर इठलाने वाले ग्रिटिंग कार्ड वर्तमान मे अपनी बदहाली पर आसूं बहाते दिखाई दे रहे है। कल तक जिन अलग अलग दुकानो पर पसंद करने की होड रहती थी आज कोई उन ग्रिटिंग कार्डो को पूछने वाला नही है । आज के समय मे शायद ही कोई ग्रिटिंग कार्ड का प्रयोग करता हो नही तो ये प्रचलन धीरे- धीरे समाप्त ही होता जा रहा है ।

थाना आंवला के सामने हो रहे अवैध निर्माण पर पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने पी डब्लू डी के अधिकरिओ से की शिकायत



आंवला। आज आंवला मे थाने के सामने हो रहे स. पा. पदाधिकारी द्वारा किये गए अवैध निर्माण को रूकवाने हेतु आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने पी डब्लू डी के के जे. ई.नीरज शर्मा और ए. ई. सलमान खान व अन्य अधिकारियों से शिकायत कर इस पर रोक लगवाने और इसको तुडवाने हेतु प्राथना पत्र दिया।

आज सुबह 11 बज़े अवैध निर्माण के स्वामी अवनीश तिवारी ने स्वयं अपनी लेबर लगाकर अवैध निर्माण को तुडवाया। तथा उस समय लोक निर्माण विभाग के पदाघिकारी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अगम मौर्य , जीरज् यादव, रहीस अहमद मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली , हाज़ी आफताब अली, आदि मौजूद रहे।

नारायन नगला रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत


बहेड़ी। आज सुबह करीब 7 बजे बाईपास रोड के समीप नारायन नगला रोड पर एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई
जानकारी के मुताबिक लोधीपुर वार्ड 2 बहेड़ी निवासी मुनीश गंगवार पुत्र अमरनाथ 35 वर्ष एक दिन पहले अपने गांव बल्ली गया था ज़ब आज सुबह अकेले बाइक से अपने घर लोधीपुर आ रहा था तभी नारायन नगला रोड पर मोहम्मदपुर चौराहे के निकट नहर की पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में राहगीरों की मदद से युवक को बहेड़ी सीएचसी लाया गया जहाँ डॉक्टर ने युवक मुनीश गंगवार को मृतक बताया जब इसकी सूचना युवक के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया तो वहीं मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए बरेली रेफर कर दिया।

बहेड़ी में सभासद ओमप्रकाश ने सफाई कर्मियों को बांटे गर्म कपड़े

बहेड़ी। नगर पालिका परिषद बहेड़ी के जाजूनागर वार्ड नंबर एक में सर्दी को देखते हुए सभासद ओमप्रकाश गंगवार उर्फ़ गवडू ने सफाई कर्मियों को बांटे गर्म कपड़े। इन दिनों पढ़ रही सर्दी को देखते हुए बहेड़ी के जाजूनागर वार्ड नंबर एक में सभासद ओमप्रकाश द्वारा सफाई कर्मचारियों को सर्दी से बचाव रखने के उद्देश्य से गर्म कपड़े वितरित किए।

गरम कपड़े मिलने के बाद कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। अब सर्दी के समय इन गर्म कपड़ों को पहनकर सफाई कर्मी सर्दी से बचे रहेंगे। इस दौरान जाजू नागर वार्ड नम्बर एक के तमाम गणमान लोग मौजूद रहे

सभासद की इस पहल को देखते हुए बहेड़ी के जाजूनागर वार्ड नंबर एक के लोगों ने देखते हुए सरहाना की वहीं कई जिम्मेदार लोगों ने इस पहल को देखते हुए सभासद ओमप्रकाश गंगवार ऊर्फ गबडू के इस कार्य को अच्छी पहल बताया।

नारी शक्ति : सहकारिता विभाग की गौरव हैं साधन सहकारी समिति शेरगढ़ की सचिव निशा पाल

बरेली/ शेरगढ़। नारी शक्ति अपने निजी दायित्वों के निर्वहन के साथ ही राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं रोजगार परक योजनाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाकर परिवार,समाज एवं देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने में जुटी हैं। साधन सहकारी समिति शेरगढ़ में तैनात सचिव निशा पाल तहसील बहेड़ी क्षेत्र के सहकारिता विभाग में ऐसी अकेली महिला कर्मचारी हैं जो निष्ठा लग्न ईमानदारी और तत्परता के साथ सेवाएं प्रदान कर सहकारिता महकमें के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय अन्नदाताओं के बीच प्रशंसा का पात्र बनी हुई हैं। बैसे तो तहसील क्षेत्र में सैकड़ो साधन सहकारी समितियां हैं जहां भारी संख्या में सचिव एवं अन्य पदों पर पुरुष कर्मचारी (सचिव) तैनात हैं लेकिन निशा पाल बहेड़ी तहसील की ऐसी इकलौती महिला सचिव हैं जो सहकारिता विभाग की मानो शान हैं। साधन सहकारी समिति शेरगढ़ में तैनात सचिव निशा पाल अन्नदाताओं को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ठंड गर्मी और बरसात भी उनके लिए विभागीय काम में अवरोधक नहीं बनते। इतना ही नहीं शेरगढ़ की साधन सहकारी समिति हमेशा उर्वरक से महफूज़ (गुलजार) रहती है जिसका क्षेत्रीय किसान बखूबी फायदा उठाते हैं। बेहद मृदभाषी सचिव निशा पाल उर्वरक वितरण के दौरान भीड़ को संभालना बखूबी जानती हैं वह उर्वरक वितरण के दौरान किसानों को बेहतर फसल उत्पादन का मंत्र देना कतई नहीं भूलती।धान एवं गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी के रूप में भी उनकी भूमिका प्रशंसनीय रहती है खाद वितरण,गेहूं एवं धान खरीद चाहे वसूली का कार्य हो वह आसानी के साथ निपटने में सफल रहती हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी बहेड़ी छत्रपाल सिंह बताते हैं कि वर्ष 2018 में प्रत्यक्ष रूप से पहली बार कैडर सचिव नियुक्त हुईं निशा पाल सहकारिता विभाग की गौरव हैं वह तहसील क्षेत्र में अकेली महिला सचिव हैं जो विभागीय कार्यों को बखूबी अंजाम देकर सहकारिता विभाग की महिला दरोगा साबित हो रही हैं। वैसे भी नारी शक्ति अद्भुत दैवीय गुणों से युक्त दयालुता की त्रिमूर्ति है। धैर्य त्याग एवं सहनशीलता भी मातृशक्ति की अपनी विशेषता रही है। यूं कहें कि महिलाएं सदैव से ही समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। आज जरूरत है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी क्षमता आजमाने के साथ ही अवसरों का लाभ उठाना चाहिए क्योंकि एक शिक्षक महिला, परिवार, समाज, राष्ट्र एवं मानवता के मूल्यों की पोषक होती है। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन्हें राष्ट्र की सराहना मिली है। नारीशक्ति आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा कर राष्ट्र निर्माण में सारथी की भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम मिशन शक्ति से नारी शक्ति में जिम्मेदारी के भाव विकसित हुए हैं।विषम परिस्थितियों के बीच भी नारी शक्ति सहकारिता,शिक्षा, आजीविका मिशन आदि समेत तमाम राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभा रही हैं –
छत्रपाल सिंह, एडीसीओ सहकारिता बहेड़ी

राष्ट्र के निर्माण में नारी शक्ति की हमेशा अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम मिशन शक्ति महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के लिए बेहतरीन कवच साबित हुआ है। नारी शक्ति के हित में शासन- प्रशासन की पहल सराहनीय है-
दिनेश शर्मा (सभापति)
साधन सहकारी समिति शेरगढ़

error: Content is protected !!