जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन के दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व व्यवस्थापन के दिए निर्देश

कटनी। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सोमवार को विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालय की स्वच्छता, वॉटर प्रूफिंग और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक नस्तियों को रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा जाए और अनुपयोगी सामग्री को सात दिनों में हटाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर रूम, स्थापना, मनरेगा, पंचायत, मीडिया, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई शाखाओं का जायजा लिया। सीईओ ने बरसात से प्रभावित कमरों की मरम्मत, शौचालयों की नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएँ भी सुनीं और संवेदनशीलता से निराकरण का आश्वासन दिया। सुश्री कौर ने परिसर का निरीक्षण करते हुए खरपतवार व कचरा तुरंत साफ करने को कहा। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, शबाना बेगम, योगेंद्र असाटी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुरी नीयत से कोई छुए तो जोर से चिल्लाओ, कोई लालच दे तो बहकावे में मत आओ ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान

ढीमरखेड़ा पुलिस का मुस्कान अभियान बुरी नीयत से कोई छुए तो जोर से चिल्लाओ, कोई लालच दे तो बहकावे में मत आओ कटनी। कल ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को गुड टच, बैड टच सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। अनोखे अंदाज में बच्चों को जानकारियां देते हुए थाना प्रभारी श्री चौबे ने उन्हें समझाया कि अगर कोई लालच दे तो उसके बहकावे में बिल्कुल ना आए। अगर कोई बुरी नीयत से टच करता है तो उससे दूर हटे और जोर से शोर मचाए। श्री चौबे की यह बातें बच्चों ने बड़े ही रोचक तरीके से सुनी और उसका अनुसरण करने के लिए भी उन्हें प्रेरणा मिली।
आपको बता दें कि मुस्कान विशेष अभियान के तहत प्रदेश स्तर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं स्लिमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने संत कबीर शिशु मंदिर ढीमरखेड़ा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में मौजूद सैकड़ो बच्चों को मनमोहक अंदाज में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की बच्चे भी थाना प्रभारी की बातें बड़े गौर से सुनते और तालियां बजाते दिखाई दिए।

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से जिले के 10 लाख से अधिक मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ करेंगे आशीष तिवारी ने आम लोगों से बीएलओ का सहयोग

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से जिले के 10 लाख से अधिक मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ-करेंगे आशीष तिवारी ने आम लोगों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील
कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार 4 नवंबर से गुरूवार 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर विशिष्‍ट गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने मतदाताओं से उनके घरों में पहुंचने वाले बीएलओ को वांछित जानकारी प्रदाय करने में सहयोग करने की अपील की है।कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि जब बीएलओ आपके घर पहुँचे, तो सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएँ। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट व अपात्र मतदाता हटाने का काम किया जायेगा। साथ ही नए पात्र मतदाता जोड़े जायेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का यह 9वां विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में इससे पहले वर्ष 2002-2004 में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया था।10 लाख से अधिक हैं मतदाताकलेक्‍टर श्री तिवारी पिछली समय-सीमा बैठक और राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में पहले ही आयोग के निर्देशों की जानकारी अधिकारियों को दें चुके हैं। 1 अगस्‍त 2025 की स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 1 हजार 162 मतदाता है। जिनमें 5 लाख 10 हजार 526 पुरूष, 4 लाख 90 हजार 617 महिला और 19 अन्‍य वर्ग के मतदाता शामिल है। जिले के बड़वारा विधानसभा में 1 अगस्‍त की स्थिति में 2 लाख 58 हजार 262 मतदाताओं में से 1 लाख 31 हजार 244 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 17 महिला व 1 अन्‍य वर्ग का मतदाता शामिल है। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा में कुल 2 लाख 41 हजार 859 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 325 पुरूष व 1 लाख 17 हजार 531 महिला तथा 3 अन्‍य मतदाता शामिल है। जबकि मुड़वारा विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 159 है। इसमें 1 लाख 28 हजार 114 पुरूष एवं 1 लाख 24 हजार 37 महिला तथा 8 अन्‍य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद में कुल 2 लाख 48 हजार 882 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 26 हजार 843 पुरूष एवं 1 लाख 22 हजार 32 महिला और 7 अन्‍य वर्ग के मतदाता शामिल है। जिले के मतदाताओं का जेंडर रेशियो 961 और इपी रेशियो 63.14 है।घर-घर पहुंचेंगे बीएलओबीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर विशिष्ट गणना पत्रक (ईएफएस) प्रपत्र वितरित करेंगे। साथ ही मतदाता का अपना नाम या अपने परिजन का नाम पिछले एसआईआर (वर्ष 2002-2004) की मतदाता सूची के मिलान व लिंक करने में मदद करेंगे। गणना पत्रक भरने के लिये मतदाता को कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करना है। सभी मतदाता अपना नवीनतम पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटोग्राफ अवश्य बनवा लें। ताकि बीएलओ द्वारा प्रदाय प्रपत्र में नया फोटो चिपकाया जा सकें।पुनरीक्षण के लिए सभी तैयारियाँ चार दिसम्बर तक पूरी की जाएंगी। नए मतदान केन्द्र बनाने और इनके युक्ति-युक्तिकरण का कार्य भी 4 दिसम्बर तक ही किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसम्बर को सभी मतदान केन्द्रों में किया जाएगा। मतदाता सूची के संबंध में 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। दावे-आपत्तियों का 31 जनवरी 2026 तक निराकरण करके पुनरीक्षित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मूल मतदाता सूची और पूरक मतदाता सूची को 3 फरवरी तक तैयार करके निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद 7 फरवरी 2026 को इसका अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।पिछले एसआईआर से मिलान न होने पर अपनानी होगी यह प्रक्रियाअगर पिछले एसआईआर मतदाता सूची से मिलान नहीं होता है तब ईआरओ संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर सूचित करेंगे। साथ ही सुनवाई का मौका देंगे। इस दौरान वह व्यक्ति आयोग द्वारा निर्धारित एक दर्जन से अधिक पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अपना नाम जुड़वा सकेगा। इन दस्तावेजों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक शैक्षिक प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य या निकाय द्वारा जारी पारिवारिक रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि व मकान का आवंटन प्रमाण-पत्र, आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत आधारकार्ड, सरकार या सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पेंशन पहचान व भुगतान पत्र, सरकार स्थानीय निकाय, बैंक, डाकघर, एलआईसी, सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र, प्रमाण-पत्र व दस्तावेज इत्यादि शामिल हैं।बीएलओ का हुआ प्रशिक्षणनिर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को मूर्तरूप देने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: मुड़वारा, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा के सभी 1168 बूथ लेवल अधिकारियों के साथ- साथ 120 बीएलओ सुपरवाइजरों को राज्य स्‍तरीय मास्‍टर्स ट्रेनर्स द्वारा तहसील

4 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता

सुश्री कौर ने अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने दिए निर्देश

कटनी (3 नवंबर)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, आज मंगलवार, 4 नवंबर को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में अपरान्ह 2:30 बजे से आयोजित होगी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री संभाग कटनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सुश्री कौर द्वारा पंचायत (निर्माण) एवं 15 वा वित्त योजना, मध्याह्न भोजन कार्यक्रम (एमडीएम), मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) शिकायत व विधि शाखा, आरजीसीए एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इन्हें भी आना है

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के सभी योजनाओं के शाखा प्रभारी, समस्त सीडीपीओ, सहायक यंत्री, उपयंत्रियों, एपीओ एएओ मनरेगा, पीएमएवाई और एसबीएम के विकासखंड समन्वयक, एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर एवं समस्त जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्त्रोत समन्वयको को निर्धारित एजेंडा के अनुसार जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

बड़वारा थाना में भीषण सडक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बड़वारा–उमंग नगर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार में दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। मृतक की पहचान जगलाल (45 वर्ष) पिता विशेषण, निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक दिलीप सिंह, पिता फूल सिंह, निवासी ग्राम ठुठीया सलैया बताया गया है।जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह कटनी से काम निपटाकर घर लौट रहा था, जबकि जगलाल बड़वारा की ओर जा रहा था। उमंग नगर के समीप दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बड़वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जगलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में दिलीप सिंह को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर गति सीमा निर्धारण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

भीम आर्मी का बहोरीबंद में विशाल आंदोलन!

सामाजिक, किसान और शराबबंदी—तीनों मुद्दों को जोड़ते हुए)

बहोरीबंद चलो बहोरीबंद चलो

भीम आर्मी का बहोरीबंद में विशाल आंदोलन!

🌧 बे-मौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।
किसान कर्ज़ में डूब रहे हैं, और सरकार चुप है!
हम मांग करते हैं कि —
🌾 सरकार तुरंत फसलों का परीक्षण करे,
🌾 नुकसान का उचित मुआवज़ा दे,
🌾 और बची हुई उपज को उपार्जन केंद्रों से खरीदे।

⚡ किसानों को 10 घंटे बिजली मिले,
⚡ बढ़े हुए बिजली बिलों पर रोक लगे,
⚡ और खाद की भारी कमी को तुरंत दूर किया जाए।

🍶 साथ ही गाँवों में अवैध शराब के ख़िलाफ़ भीम आर्मी का बड़ा सामाजिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महिलाएँ, युवा और किसान — सभी इस नशे की बुराई के ख़िलाफ़ एकजुट होकर आवाज़ उठाएँगे।
हर गाँव में शराबबंदी मुहिम चलाकर अपने समाज को बचाना है!

📅 5 सितंबर, बुधवार — बहोरीबंद में भीम आर्मी का विशाल आंदोलन
✊ सभी किसान संगठन, सामाजिक संगठन और नौजवान साथी इसमें शामिल होंगे।

आओ — मिलकर किसान, समाज और गाँव की रक्षा करें!
हर खेत, हर घर की आवाज़ — भीम आर्मी के साथ!

भीमआर्मी #किसानआंदोलन #शराबबंदीअभियान #बहोरीबंद #खेतीबचाओ #मुआवजादो

भीम आर्मी जिंदाबाद #किसान_एकता जिंदाबाद

प्राण प्रतिष्ठा : समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर, स्वच्छता अभियान में पसीना बहा रहे कर्मचारी

शेरगढ़। अयोध्या नगरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है लोगों में जोश बढ़ता जा रहा है। राम भक्त घर घर अक्षत वितरित कर लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमणकर लोगों को घरों एवं मंदिरों की सजवट कर कार्यक्रम को प्रेरित कर रहे हैं।

भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद अग्रवाल,चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,मंडलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व सभासद राघवेंद्र पाठक,सभासद ख्यालीराम मौर्य, नगर संघ चालक डॉ. नत्थूलाल गंगवार, सभापति दिनेश शर्मा, राजीव वाजपेई, कल्याण राय श्रीवास्तव तथा व्यापारी नेता राजू मौर्य ने कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति जागरूक किया तथा घरों एवं मंदिरों को फूल मालाओं से सजाकर, सामूहिक रूप से श्रीराम नाम का जाप, रामायण का पाठ तथा भजन कीर्तन करने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया।

इधर स्कूल कालेजों में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी कर्मचारी गांवों की गलियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ ब्लाक परिसर में जमकर सफाई अभियान चलाया। वहीं क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर मंदिरों, पंचायत सचिवालयों, स्कूल कालेजों को चमकाया जा रहा है। सभी अपने अपने ढंग से व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हैं।

लोगों का कहना है कि 22 जनवरी को लेकर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं इस दिन घरों में विशेष सजावट की जाएगी,मंदिरों और घरों में रामायण का पाठ,भजन कीर्तन, श्रीराम नाम की गूंज सुनाई देगी। घर और मंदिर ज्योतिर्मय दीपक की रोशनी से जगमगाते नज़र आएंगे तो विद्यालय भी समारोह की सुगंधित खुशबू से महकेंगे।

अयोध्या नगरी से आए पूजित अक्षत हर चौखट तक पहुंचाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जोश का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों एवं घरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
डॉ.नत्थूलाल गंगवार, नगर संघ चालक शेरगढ़।

22 जनवरी के एतिहासिक दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में गज़ब का उत्साह है। इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता जरूरी है।
प्रमोद अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरगढ़।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर विधालयों में व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय प्रांगण एवं कक्षा कक्षों को सुसज्जित किया जा रहा है।
शिव स्वरूप शर्मा
जिला मंत्री, उ.प्र.प्रा.शि.संघ (बरेली)।

शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों में विशेष सजावट के निर्देश दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
पूरन सिंह, बीईओ शेरगढ़।

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न


फरीदपुर। सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर चुनाव में विजय पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह आज पुरानी तहसील के वार भवन में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट तथा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे तथा तहसील के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर चुनाव वर्ष 2024 की चुनावी सभा में विजय हासिल करने के बाद लंबे समय से शपथ ग्रहण समारोह इंतजार कर रहा था, पदाधिकारी शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसका आज इतजार खत्म हुआ। पुरानी तहसील भवन में धूमधाम से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

जिसमें जिले के मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सौरव कुमार वर्मा और उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य शिरीष मल्होत्रा ने नवीन कार्यकारिणी को सपथ दिलायी जिसमे प्रवीन सिंह भदौरिया अध्यक्ष तथा वृजेश यादव ने महासचिव पद के साथ पूरी कार्यकारिणी ने सपथ ग्रहण की तथा शपथ ग्रहण समारोह में सभी अधिवक्तागण के साथ बार एसोसिएशन बरेली के अध्यक्ष मनोज हरित , सचिव बीपी ध्यानी ,उप जिलाअधिकारी फरीदपुर निधि डोडवाल ,तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह , नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी ,दिव्यांशी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने तहसील नवाबगंज में संचालित रैन बसेरों का किया निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज जनपद बरेली की तहसील नवाबगंज में मण्डलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशासन द्वारा स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि अत्यधिक शीत के दृष्टिगत आश्रय स्थल में आने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आश्रय स्थल रैन बसेरे में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

उक्त के उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज में संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को निरीक्षण के समय रैन बसेरे में कोई भी व्यक्ति रुका हुआ नहीं मिला तथा रैन बसेरे में ऊपर की चादर टूटी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चादर कल तक बदलवा दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरे संचालित होने का बोर्ड लगवाया जाए तथा केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाए।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी नवाबगंज नहने राम, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन द्वारा कराया गया खिचड़ी भोज

बरेली। नेशन डेवलपमेंट यूथ फ़ाउन्डेशन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति एवम गुरु गोविंद जयंती के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन बदायूं रोड सुभाष नगर चुंगी पर किया गया।


इस अवसर पर संगठन के संरक्षक बृजेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव महासचिव सौरव कुमार, जिला सचिव पंकज कुमार सक्सेना, खेल प्रकोष्ठ सचिव मोहित यादव, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, कमल मिश्रा, ललित कुमार,अमित कुमार, धीरेन्द्र सिंह , वरुणेश कुमार,विशाल कुमार, विशाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!