बहेड़ी के क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद

बरेली। बहेड़ी के क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है ग्राम शकरस बंद मकान चोरों ने बनाया निशाना रात को अंधेरे में सीढ़ी लगाकर सोलर पैनल पर किया हाथ साफ।

क्षेत्र में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं प्रार्थी गण नरेंद्र पाल श्री दुल्हीराम निवासी ग्राम शकरस नंदेली रोड थाना बहेड़ी जिला बरेली के निवासी हैं दिनांक 12-1-2024 की रात्रि में किसी समय कोई अज्ञात चोर आये प्रार्थी की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गए और नरेंद्र पाल की छत से दो सोलर पैनल 225 +225 वाट जिनकी कीमत 23500 रुपए थी, कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए।

सुबह को उन्होंने देखा कि सीढ़ी कैसे लगी है जबकि हमारे पास तो कोई सीढ़ी है ही नहीं, फिर उन्होंने अपने अंदर ग्राउंड जीने से जाकर देखा छत पर दोनों पैनल गायब थे और आपको बता दे अब तो अज्ञात चोर अपने घर से सीढ़ी लाने लगे और अब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी-डॉ गजेंद्र सिंह

बरेली/शेरगढ़। ब्लाक शेरगढ़ की एएनएम,आशा संगिनी एवं आशा बहुओं का चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम सीएचसी में आरंभ हुआ जिसमें प्रशिक्षकों ने मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर की रोकथाम का मंत्र दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चार दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण,उनकी महत्वपूर्ण जांच,संस्थागत प्रसव,शीघ्र स्तनपान पर प्रकाश डाला गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में एएनएम,आशा संगिनी एवं आशा बहुओं की भूमिका सर्वाधिक रहती है ऐसे में उनका जागरूक रहना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने एएनएम,आशा संगिनी एवं आशा बहुओं को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोगी की भूमिका निभाने पर जोर दिया।

यूनिसेफ के बीएमसी योगेश शर्मा ने कहा कि आशा संगिनी एएनएम एवं आशा बहुएं गांवों में भ्रमण के दौरान जन्म के 1 घंटे के अंदर शिशु को मां का दूध देने के लिए माताओं को प्रेरित करें। उन्होंने बच्चों का वजन,लंबाई की माप,टीकाकरण,शिशु की उचित देखभाल एवं पौष्टिक आहार पर विस्तृत चर्चा की। वहीं टीवी रोग की रोकथाम के लिए जांच करने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति का गोल्डन कार्ड एवं आभा आईडी बनाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य जीवन की आधारशिला है इसलिए प्रशिक्षण की बारीकियों को समझें और गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सहयोगी बनें।

कार्यक्रम में एएनएम उमेश चौहान, सलमा, मोनिका, किरन,संगिनी भावना गंगवार,कमलेश,सरिता,निर्दोष तथा आशा बहुएं प्रीति,सावित्री,सर्वेश,रेखा,चित्र रेखा,अर्चना तथा सरोज आदि समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बॉयलर की खामी दूर करने को चौबीस घंटे बन्द रहेगी सेमीखेडा मिल


किसानों का आरोप बुधवार को बन्द रही मिल‌। मिल प्रबन्धन ने नकारा कहा चालू‌ है मिल।

देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल को अपग्रेड करने की चल रही कबायद के बीच मिल के बॉयलर नम्बर दो की खामी को ठीक करने के लिए वृहस्पतिवार से चौबीस घंटे के लिए मिल का पेराई सत्र बन्द किया जाएगा। इस बीच किसानों ने आरोप लगाया कि बुधवार को मिल खामी की वजह से बंद रही।


किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेडा प्रबंधन किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए 43.58 करोड़ से मिल को अपग्रेड कराने मे लगा हुआ है। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को बताया गया कि वृहस्पतिवार सांय छह बजे से शुक्रवार सांय छह बजे तक बायरल नम्बर दो मे आई खराबी दूर करने के लिए मिल बंद रहेगी इस बीच गन्ना तौल भी नहीं होगी।


इधर मिल यार्ड मे जमा कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि बुधवार को मिल पुरे दिन बंद रही। जबकि मिल प्रबंधन ने किसानों के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। कुमार मनीष ने बताया कि मिल चालू है।

राजकीय हाई स्कूल दलपतपुर के विद्यार्थियों ने किया राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बरेली में भ्रमण


देवरनियाँ । ब्लाक भोजीपुरा समग्रता शिक्षा के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दलपतपुर के कक्षा 9 व कक्षा 10 के छात्र एव छात्राओं को राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बरेली में अध्ययन भ्रमण कराया गया।

अध्ययन यात्रा के दौरान छात्र एवं छात्राओं को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमो जैसे इलेक्ट्रिक, इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिगं, पाँली टेक्नोलॉजी, आई टी आई, बीएएमएस , एमबीबीएस आर्युवेदिक उपचार विभिन्न मशीनस जैसे लेथ मशीन , शेपर मशीन , मिलिंग मशीन , बैच ग्राइंडर , ड्रिलिंग मशीन आदि जानकारी संस्थान में कार्यक्रत फैकल्टी द्वारा प्रदान की गई ।

इस अध्ययन भ्रमण से छात्र एव छात्राए का ज्ञानर्वधन हुआ । और उन्हे भविष्य में अपनी रुचि के अनुसार अपना करियर चुनने में सहायता मिलेगी । इस समग्र शिक्षा अध्ययन यात्रा में विद्यालय प्रधानाध्यापिका अनीता सक्सेना , शिक्षिका , वन्दना, शिवानी शर्मा , नीलम देवी , पुष्पा देवी एंव दिव्या सक्सेना आदि मौजूद रहीं ।

राजकीय महाविद्यालय रिछा बरेली में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

रिछा/बहेड़ी। बरेली में स्थित संघटक राजकीय महाविद्यालय में पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की 161वी जन्म जयंती का आयोजन “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवम दार्शनिक चिंतन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ के.के. तिवारी जी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलन कर के किया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्यों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के प्रेरणाप्रद विचारों को विद्यार्थियों के सम्मुख साझा किया तथा प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का आज के विद्यार्थियों, युवाओं के लिए जो मूल मंत्र दिया “उत्तिष्ठत जागृत प्रपन्निबोधत” अर्थात उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति करो।

आज सभी युवाओं को ऐसे मूल मंत्र मानकर इसे आत्मसाथ करके अपने जीवन और चरित्र का निर्माण करना चाहिए। विवेकाकानंद जी चार प्रमुख बातो पर विशेष जोर देते थे, ध्यान, धर्म, शक्ति और सेवा। वर्तमान समय में देश के युवा शक्ति को इन चारों वा विंदुओ को मंत्र मान कर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए, जब देश की युवा शक्ति चरित्रवान, शक्ति संपन्न होगी भारत अपने आप विश्वशक्ति , विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो जायेगा।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी आचार्यगण, विभिन्न संकायों के छात्र , छात्रा, ऑफिस स्टाफ तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सभी के प्रति प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेरगढ़ : शाहपुर एवं चठिया में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

बरेली/ शेरगढ़। ग्राम पंचायत शाहपुर एवं चठिया में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।

शेरगढ़ के गांवों शाहपुर एवं चठिया में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर पंचायत शेरगढ़ के चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य,मंडलाध्यक्ष ठाकुर वीरपाल सिंह,एडीओ कृषि हरिनंदन प्रसाद,पंचायत सचिव सुनील कुमार मौर्य,ब्लाक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि,पेंशन,शिक्षा,स्वास्थ्य चिकित्सा,आयुष्मान भारत योजना,उज्जवला योजना,महिला कल्याण,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,आजीविका मिशन,सहकारिता,कृषि,पीएम विश्वकर्मा आदि समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया।

ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक दर्शन लाल गंगवार ने कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी देते हुए लोगों से सरकार की कृषिगत योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मृदा परीक्षण,कृषि अनुदान,कृषि यंत्रों संबंधी जानकारी देने के साथ ही तकनीकी उपकरणों से खेती करने के उपाय बताए। पंचायत सचिव सुनील कुमार मौर्य ने ग्रामीणों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार (वीरू) ने कहा कि शासन की मंशा हर पात्र तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है इसके लिए गांव गांव “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का मकसद गांव,गरीब,नौजवान तथा किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही। कार्यक्रम से कई अधिकारी एवं कर्मचारी नदारद रहे जिस पर नाराज़गी जताई गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेंद्र पाल गंगवार, एडीओ एसटी अरुण कुमार वाष्र्णेय,रजनीश कुमार,कृष्ण पाल,कन्हईलाल, राधाकृष्ण,पूरनलाल,खेमकरन लाल तथा माता प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे।

राजीव कुमार सागर के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई

बिशारतगंज (सद्दाम खान)। बहुजन समाज पार्टी ने बरेली में राजीव कुमार सागर को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के इस फैसले का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी क्रम में बीएसपी ने भी अपना नया जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

विशारातगंज में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई इस मौके पर बिथरी विधानसभा के पूर्व महासचिव हामिद सलमानी डॉ अविद आजम दीनदयाल आसिफ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक


मीरगंज। गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक की ग्राम पंचायत बल्लाकोठा और बादशाहनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव बादशाहनगर में पूर्व मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार एवं पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य द्वारा केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।


इस दौरान किसानों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर आदि वितरित किए गए।


गांव बादशाह नगर में सांसद संतोष गंगवार ने बताया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। जब देश का हर गांव विकसित होगा। ग्रामीण विकसित होंगे। तभी राष्ट्र विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है। जब तक देश के ग्रामीण क्षेत्रों के सबसे निचले पायदान पर स्थित नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाएं नहीं प्राप्त हो जाती तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं कहा जा सकता है।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने बताया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उज्जवला योजना के अन्तर्गत निश्शुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत निश्शुल्क पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की जा रही है।

ग्राम बल्लाकोठा में ग्राम प्रधान मनोहर लाल, सचिव छत्रपाल गंगवार,आलोक सिंह,गांव बादशाह नगर में सचिव जितेंद्र गंगवार, प्रधान राजकुमारी, नेमचंद,प्रीति,पूजा सिंह सी.एच.ओ,योगेश गंगवार आदि मौजूद रहे।

31 जनवरी को होगा बहेड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव

बहेड़ी। बहेड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव 31 जनवरी को होगा। गुरुवार को बार की मतदाता सूची जारी कर दी गई जिसके लिये शुक्रवार को आपत्ति मांगी गई हैं और इसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। 16 तारीख़ को नामांकन फॉर्म का वितरण होगा और 17 तारीख़ तक फॉर्म जमाकर नामांकन पत्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।


18 तारीख़ को नामांकन पत्रों पर आपत्ति ली जाएगी और इसी दिन आपत्तियों का निस्तारण कर सूची चस्पा कर दी जाएगी। 19 तारीख़ को नाम वापसी होगी और इसी दिन नामांकन की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। 31 जनवरी को मतदान होगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे।

बड़े ही धूमधाम से निकली मेरी बहेड़ी मेरी अयोध्या, महाद्वीपोत्सव जन जागरण यात्रा


बहेड़ी। नगर में भाजपायों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरी बहेड़ी मेरी अयोध्या के अंतर्गत महाद्वीप उत्सव जन जागरण यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली यात्रा में जय श्री राम के ध्वज के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए गए यात्रा का नगर वासियों ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।

कस्बा बहेड़ी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार महाद्वीपों सब जन जागरण यात्रा रामलीला ग्राउंड से डीजे की पर जय श्री राम बा अयोध्या के गीतों की धुन पर नगर में निकली जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जन जागरण यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर राजपाल पेट्रोल पंप नैनीताल रोड होते हुए पंजाबी कॉलोनी के रास्ते डाकखाना रोड मीना बाजार पुनहाना रोडवेज होते हुए केसर मिल फाटक को पार करते हुए सिंह गोटिया के बालाजी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

यात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लाखन, संघ संचालक आलोक, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाभी जायसवाल आदि ने कस्बा वासियों से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप उत्सव का दीपावली मनाने की अपील की।

इस दौरान नगर वासियों ने यात्रा में चल रहे लोगों का पुष्प वर्षा का स्वागत किया। यात्रा देखकर ऐसा लग रहा था की पूरी बहेड़ी श्री राम की लहर में डूब गई है। हर कोई जय श्री राम के नारे लगा रहा था।

इस दौरान राष्ट्रीय सांग्स स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लखन विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जिला संचालक आलोक पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा सुरेश गंगवार राहुल गुप्ता सुनील रस्तोगी अतुल गर्ग राजेंद्र सुरेंद्र सिंह शरद, पुनीत, नवल, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रदीप, सभासद तरुण कालरा, मोहन सिंह, ओम प्रकाश, शांति पाल सुरजीत सिंह, बिट्टू पिपलानी सहित हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!