वर्चुअली बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप को दिए गए निर्देश

बरेली। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता जागरूकता को लेकर निर्देश जारी किये गये हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के द्वारा वर्चुअली बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप को जारी निर्देशों में कहा गया है कि जल्द ही राज्य स्तर पर मतदाता जागरूकता को लेकर कक्षा 6 से 12 तथा उच्च शिक्षा के छात्रों को मतदाता शिक्षा प्रदान की जायेगी है।

इसके लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित विषय की सामग्री को उनके पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी आदेशों में कहा है कि मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाना है।

इसके लिए बीएलओ स्तर पर गहनता से कार्य किया जाये, जिससे साफ-सुथरी मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा सके। उन्होंने स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के लिए समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों व स्वीप नोडल माध्यम से चर्चा की।

रिणवा ने कहा है कि प्रत्येक जिला स्तर पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित समस्त शासकीय कार्यालयों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, वूथ स्तर पर मतदाता शपथ ग्रहण का आयोजन कराया जायेगा।

समस्त शासकीय कार्यालयों, स्कूल कालेजों में 25 जनवरी को अवकाश की स्थिति में 24 जनवरी को शपथ ग्रहण कराई जायेगी। जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को मतदाता दिवस पर सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने शिक्षा मंत्रालय के साथ 2 नवम्बर, 2023 को एमओयू किया गया है तथा सतत चुनावी एवं लोकतंत्र शिक्षा को स्वीप का अभिन्न अंग माना है।

इसके तहत कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक तथा उच्च शिक्षा के छात्रों को मतदाता शिक्षा प्रदान की जानी है। इसके लिए यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीईआरटी को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्देश जारी किये जा चुके हैं। जल्द ही राज्य स्तर पर भी मतदाता जागरूकता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारी सक्षम ऐप में दिव्यांगजन वोटर को मतदान के दिन पिक एण्ड ड्रॉप फैसिलिटी के विकल्प के लिए अपने जनपद में दिव्यांगजनों की संख्या का आकलन करते हुए लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था कर लें।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव, सांख्यिकीय अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी टीपी गुप्ता सहित जिला निर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप ने वर्चुअली प्रतिभाग किया।

जमीन बेचकर की बेटी की शादी, लड़के पक्ष का फिर भी मन नही भरा


सीबीगंज (बरेली)। शादी में लड़की के पिता द्वारा अपनी जमीन बेचकर लड़के के दुबई में काम करने की वजह से स्कॉर्पियो कार के साथ खूब दान दहेज दिया गया, लेकिन शादी के कुछ दिन ही गुजरे थे कि लड़के के दोवारा दुबई जाने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को घर में नही रहने दिया, इस मामले को लेकर विवाहिता ने थाना सीबीगंज पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार, अटा कायस्थान की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि लगभग चार माह पूर्व उसका निकाह गाँव के ही दानिश पुत्र अहमद यार खां के साथ हुआ था, महिला ने बताया है कि दानिश दुबई में काम करता है, इसी वजह से पिता ने शादी में अपनी जमीन बेचकर खूब दान दहेज दिया और चार पहिया गाड़ी स्कॉर्पियो भी थी।

कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन कुछ दिन पहले ही जब दानिश दुबई दोबारा से काम के सिलसिले में गया, तो महिला भी कुछ दिन के लिए अपने मायके चली गई, कुछ दिन मायके में रहने के बाद जब महिला ससुराल वापस आई, तब जेठ नईम, ससुर अहमद यार खां, सास तारा, नंद अजमईन ने घर में नहीं घुसने दिया और धमकाते हुए कहा तुम किसी को बुला लो हम तुम्हें घर में नहीं रहने देंगे, हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता।

महिला ने यह भी बताया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी में दी गई स्कॉर्पियो, जो की महिला के नाम पर ही है को कहीं गायब कर दिया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने सीबीगंज थाना पुलिस से अपनी ससुराल में रहने के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।

फिल्हाल इस प्रकरण में थाना सीबीगंज पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब ये देखना होगा कि सीबीगंज थाना पुलिस जब न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद एक महिला को जो की परसा खेड़ा की रहने वाली है उसको उसकी ससुराल नही भिजवा पाई, तो इस प्रकरण में इस महिला को भिजवा पायेगी ? ये एक बड़ा सबाल है।

होटल रेडिसन में पकड़ी गई एक करोड़ की जीएसटी चोरी

बरेली। बरेली स्थित होटल रेडिसन पर एक करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ओपी चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी अफसर दो दिन से होटल के रिकार्ड चेक कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया एक करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। होटल के काफी रिकार्ड, बिल जब्त किए गए हैं। कागजों की छानबीन और सत्यापन किया जा रहा है। बरेली से लेकर मुंबई तक खलबली है। होटल मालिक अक्सर मुंबई रहते हैं।

एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ओपी चौबे ने बताया कि होटल रेडिसन की जांच के लिए एसआईबी रेंज और रेंज की बी की टीम को लगाया गया है। जांच में होटल के जीएम व अन्य स्टाफ से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि 7500 से अधिक प्रति कमरा प्रतिदिन की दर से बुकिंग की जाती है। जिस पर 12 प्रतिशत जीएसटी वसूला जाता है। व्यापारी रेस्टोरेंट पर भी 5 प्रतिशत की दर से टैक्स वसूल करते हैं, जबकि 18 प्रतिशत टैक्स लगता है। लॉन और बैंक्वेट हॉल की बुकिंग और कैटरिंग पर भी पांच प्रतिशत की दर से टैक्स दिया गया है। जबकि इस पर भी 18 प्रतिशत टैक्स देना चाहिए।

साल 2022-23 और 2023-24 को मिलाकर होटल रेडिसन पर लगभग एक करोड़ की टैक्स चोरी लगाई गई है।न्यू ईयर पर होटल रेडिसन में 800 लेागों की न्यू ईयर पार्टी रखी गई थी। इसमें एंट्री फीस दो हजार रुपये थी। एंट्री में केवल डीजे और खाना था। इसके अलावा पीने पिलाने के अतिरिक्त चार्ज थे। एक ही रात में होटल वालों ने लाखों के वारे न्यारे कर दिए। जबकि टैक्स कम दिया और लोगों से रुपये ज्यादा वसूले गये।

रेडिसन होटल के एमडी मेहताब सिद्दीकी ने आर जे बुलबुल टंडन और डांस दिवाने के रनरअप तुषार कौशिक को बुलाया था। न्यू ईयर पार्टी की भी जीएसटी की टीम जांच कर रही है।

एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर अवधेश सिंह, नीलम रानी, डिप्टी कमिश्नर राजीव पांडेय समेत पांच लोगों की टीम लगातार दो दिनों से होटल की जांच कर रही है। संबंधित जानकारी फाइलें कब्जे में ले ली गई हैं।

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, शीघ्र निस्तारण करने के दिये निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज 10 से 12 बजे के मध्य जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक दिन की भांति अपने कार्यालय कक्ष बैठकर आम जनता की समस्याओं को सुना व निस्तारण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों/समस्याओं को यथाशीघ्र नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना भी सुनिश्चित करें। जनशिकायतों पर मात्र आदेश देने की औपचारिकता न करके सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यदि किसी प्रार्थी की समस्या ज्यादा समय से लम्बित है तो दूरभाष पर राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर प्राप्त समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाये।

मोबाइल नम्बर पर अधिकारीगण स्वयं उत्तर दें एवं जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर भी सम्पर्क में रहें, जिससे जनपद में समन्वित रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण हो सके। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि नियमित रूप से आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाये।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिनेश सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे

बरेली के होटल रेडिसन पर जीएसटी का छापा

बरेली। शहर के होटल रेडिसन और पीलीभीम के रॉयल किंगडम रिसार्ट पर जीएसटी ने छापामार कार्रवाई की। पीलीभीम में 26 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी। इसके अलावा बरेली के होटल रेडिसन में देर रात तक टीम अभिलेख खंगालती रही।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ओपी चैबे को निर्देश दिए की नई साल की पार्टी आयोजित करने वाले होटल, क्लब और रिसॉर्ट की जांच करें। जहां भी जीएसटी चोरी की गई है। उसकी जांच कर राजस्व जमा कराएं। इसी क्रम में एसआईबी रेंज और पीलीभीत की जीएसटी टीम ने माधोटांडा रोड पर बने रॉयल किंगडम रिजॉर्ट की जांच की। एक अप्रैल 2023 से 18 प्रतिशत जीएसटी के 26 लाख रुपये डीआरसी में जमा कराए गए।

एडिशनल कमिश्नर जीएसटी ओपी चैबे ने बताया कि रॉयल किंगडम रिजॉर्ट की जांच की गई। न्यू ईयर पार्टी में छह लाख की आय हुई है। इस पर 18 प्रतिशत के हिसाब से जीएसटी लगाया गया है। रॉयल किंगडम रिसार्ट के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिसंबर के रिटर्न में जीएसटी जमा करें। जमा न करने पर उनके बैंक खाता सीज कर कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा बरेली के होटल रेडिसन में देर रात तक जीएसटी की टीम अभिलेख खंगालती रही। आपको बतादें कि खलिहान की जमीन विनिमय को लेकर होटल रेडिसन ग्रामीणों का विरोध झेल रहा है। इसी बीच होटल रेडिसन कैंपस में बंधे दो लंगूरों के वीडियों ने भूचाल खड़ा कर दिया। इस मामले में वन विभाग ने वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए होटल के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

error: Content is protected !!