डीएम ने सैटेलाइट बस स्टैण्ड स्थित अस्थाई रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को सैटेलाइट बस स्टैण्ड के पास स्थापित अस्थाई आश्रय स्थल रैन बसेरा का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी ने अस्थाई आश्रय स्थल रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शीत ऋतु में आश्रयहीन लोगों को खुले में ना सोना पड़े। इस हेतु आश्रय स्थलों रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है। आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव हेतु प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक इंतजाम को किया जाये।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्देश दिये कि अत्यधिक शीत के दृष्टिगत आश्रय स्थल में आने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि आश्रय स्थल रैन बसेरे में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने आश्रय स्थल रैन बसेरे में रजाई व गद्दों को भी देखा।


निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ग्राम प्रधान एवं समूह सखियां गांव के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं : सी.पी. पांडेय

बरेली/ शेरगढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आर.जी.एस.ए.) योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधानों एवं समूह सखियों के पहले बैच का पी.आर.आई एवं एस.एच.जी.कन्वर्जेंस हेतु दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं समूह सखियों से गांवों में रोजगार के सुअवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया।

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सीपी पांडेय एवं एडीओ पंचायत राजीव शर्मा ने रिबन काटने के साथ ही मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान एवं समूह सखी मिलकर गांवों से गरीबी हटाने में सारथी की भूमिका निभाएं तथा गांव स्तर पर ही ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मददगार बनें ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही विकसित राष्ट्र की कल्पना साकार की जा सके।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों धम्मेधानकर एवं कविता शर्मा ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों एवं समूह सखियों को गांवों को विकसित करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर गांव के विकास में सहयोगी बनकर कार्य करें ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। प्रशिक्षण में आयोजक जुबैद मियां का सक्रिय सहयोग रहा उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरक साहित्य सामग्री किट वितरित की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान,पूर्व प्रधान अनिल गंगवार,केपी गंगवार,लेखराज वर्मा,शरीफ खां,मंजू देवी,प्रीति,प्रियंका,कुसुम लता,राहुल गंगवार,सलमा,राजेश कुमारी,मानसिंह गंगवार,ओमवीर सिंह,राहुल चौधरी,सहाना बेगम,बबली मौर्य, राजपाल, संतोष कुमारी तथा तौकीर अहमद आदि समेत प्रतिभागी ग्राम प्रधान एवं समूह सखियां मौजूद रहीं।

ढोल नगाड़ों के साथ घर घर वितरित किए गए अयोध्या नगरी से आए अक्षत

शेरगढ़/बरेली। कस्बे में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से आए पूजित अक्षतों को संघ कार्य कर्ताओं की ओर से शेरगढ़ कस्बे में टोलियां बनाकर घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

बुधवार को कस्बे के मोहल्ला बाजार,मोहल्ला जाटव पूरा,गांधीनगर तथा शिव मंदिर समेत नगर में स्वयंसेवकों ने ढोल नगाड़ों के साथ पूजित अक्षतों का वितरण किया। स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ अक्षत वितरण करते हुए श्रीराम भक्तों से 22 जनवरी को अपने- अपने घरों में दीपक जलाने और सजावट करने का आग्रह किया।

इस मौके पर सभापति दिनेश शर्मा,चंद्रशेखर गुप्ता,शरद सक्सेना,राघवेंद्र पाठक,पप्पू कश्यप,विकास गुप्ता,बिट्टू शर्मा,ऋतिक अग्रवाल,डॉ नत्थू लाल गंगवार,पप्पू कश्यप,डॉ मनोज रस्तोगी,डॉ शंकर राय आदि मौजूद रहे। इस दौरान ठाकुरद्वारा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र- छात्राओं ने भाव पूर्ण उद्घोष के साथ पूरे नगर में पथ संचलन किया।

नगर वासियों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। एक बारगी जय श्री राम के गगन भेदी नारों से कस्बे की गलियां गुंजायमान हो उठीं। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के आचार्य बंधुओं का सक्रिय सहयोग रहा।

error: Content is protected !!