ओवरलोडिंग वाहनों से आम जनों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों पूर्व एक बेलगाम ट्रक ने एक युवक की दुकान के अंदर घुसकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। वर्तमान के दौरान भी लगातार ओवर लोड वाहनों की धमाचोकडी पूरा दिन सड़को पर दिखाई देती है। पूर्व में घटित घटनाओ की वजह से रोजाना लोगों को भय बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओवरलोडिंग वाहन बहुत ही तेज रफ्तार में शहर के अंदर से निकलते हैं।
गुजरने वाले वाहनों की लम्बाई भी अधिक होने से कई बार जाम की स्तिथी निर्मित होती रहती है। पूर्व में घटनाये होने से लोगों के आक्रोश के बाद प्रशासन द्वारा नियम बनाए गए थे कि विद्यालय के समय और विद्यालय की छुट्टी होने के समय वाहनों को नो एंट्री जॉन में रखा जाएगा, लेकिन वर्तमान दिनों नियम की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही है। बड़वारा प्रशासन पूरी तरह से मौन है उनकी नाक के सामने ओवरलोडिंग वाहनों के पत्थर जगह-जगह रोड पर गिरते जाते हैं जिससे बाइक सवार पत्थरो से फिसल कर घायल हो जाते हैं।












Leave a Reply